back to top

बेटियों को फेंकने वाली माँओं पर आती है शर्म : राज्यपाल

शाहजहांपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को कहा कि उन्हें उन महिलाओं पर शर्म आती है जो नौ महीने तक अपने गर्भ में बच्चे को पालती हैं और बेटियों का जन्म होने पर उन्हें ैफेंकै देती हैं।

राज्यपाल पटेल यहां बनके तारा गांव में एक संस्थान के 40 वर्ष पूरे होने पर ग्राम प्रधानों, किसानों और महिलाओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद बेटियों को फेंकने वाली माताओं को भगवान भी माफ नहीं करेंगे। राज्यपाल ने कहा, मेरी बेटी अनार बेन पटेल एक ऐसे ही अनाथ बच्चे को पाल रही हैं और आज वह दसवीं का छात्र है तथा फुटबॉल खिलाड़ी भी है।

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने अपने हाथ में झाड़ू लिया तो देश के लोगों ने उनका अनुसरण किया और अपने क्षेत्रों की सफाई शुरू की। उन्होंने कहा कि मुखिया की कार्यशैली का असर पड़ता है। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए जैविक उर्वरक के उपयोग की वकालत की। उन्होंने कहा कि क्षय रोग (टीबी) के 20 प्रतिशत रोगी उत्तर प्रदेश में हैं और इसीलिए गैर सरकारी संगठनों और जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से इस संबंध में अभियान चलाया गया है।

राज्यपाल ने कोविड को लेकर सावधानी बरतने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आज भी हर जिले में रोज 3-4 नए मरीज मिल रहे हैं और ऐसे में लोगों को मास्क पहनना जरूरी है तभी कोरोना आपके पास नहीं आएगा और आप यह रोग किसी को दे भी नहीं पाएंगे।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...