back to top

शाहरुख ने बॉलीवुड में 28 साल पूरे होने पर साझा किया अनुभव

मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 28 साल पूरे कर लिए हैं और उनका मानना है कि यह लोगों की मेहरबानी हैं, जिन्होंने लगभग तीन दशकों से उन्हें उनका मनोरंजन करने का मौका दिया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखकर अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।

शाहरुख ने लिखा, पता नहीं कब मेरा जुनून मेरा मकसद बन गया और फिर मेरे पेशे में बदल गया। इतने सालों से मुझे आपका मनोरंजन करने का मौका देते रहने के लिए आप सबका शुक्रिया। उन्होंने लिखा, मुझे यकीन है कि मेरा जुनून मुझे अभी कई और सालों तक आप सभी की सेवा करते देखेगा। 28 साल…और अभी गिनती जारी है।

इसके साथ, उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह दाढ़ी और लंबे बाल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, इस पल को कैमरे में कैद करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया गौरी खान।

शाहरुख ने ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ जैसे छोटे पर्दे के शो से अभिनय में कदम रखा। फिर, 1992 में, शाहरुख ने ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में आगाज किया, जिसमें दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और दिव्या भारती भी थे।

उनकी कुछ सफल फिल्मों की फेहरिस्त में ‘डर’, बाजीगर, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘स्वदेस’, ‘चक दे! इंडिया’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘माई नेम इज खान’ शामिल हैं। (आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...