शाहजहांपुर : भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, लम्बे समय से थे बीमार, सीएम योगी ने जताया शोक

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी के विधायक मानवेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के कारण शुक्रवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। उनके पुत्र ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं।

शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता का आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। सिंह ने बताया कि वह 70 वर्ष के थे, और लीवर की समस्या से लंबे समय से पीड़ित थे। मानवेंद्र सिंह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और 2017 में भाजपा में आए और विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसके बाद वर्ष 2022 में भी भाजपा की टिकट पर उन्होंने ददरौल विधानसभा से दोनों बार विजय हासिल की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुये एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, उत्तर प्रदेश के ददरौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मानवेंद्र सिंह जी निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles