back to top

शाह ने गुजरात में वोट डाला, लोगों से देश की सुरक्षा के लिए मतदान करने की अपील की

अहमदाबाद। गुजरात की गांधीनगर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में मंगलवार को अपना वोट डालने के बाद लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में करें।

गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के नारनपुरा में

गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के नारनपुरा में वोट डालने के बाद शाह ने लोगों से लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील की। शाह ने कहा, देशभर में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदाताओं में बेहद उत्साह है। मैंने देखा कि गुजरात की सभी 26 सीटों पर लोग उत्साहपूर्वक वोट डाल रहे हैं। लोगों से मतदान की अपील करते हुए शाह ने कहा, आपका एक वोट देश को सुरक्षा प्रदान कर सकता है। आपका एक वोट देश को और योग्य बना सकता है।

आपका एक वोट देश को समृद्ध बना सकता है

आपका एक वोट देश को समृद्ध बना सकता है और इसे विकास के पथ पर ले जा सकता है। वोट डालने के बाद भाजपा नेता ने मतदान केन्द्र के पास स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में प्रार्थना की। इससे पहले शाह रानिप इलाके में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने भी पहुंचे थे। मोदी ने आज सुबह रानिप इलाके में बनाए गए मतदान केन्द्र में अपना वोट डाला था। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए एक साथ मंगलवार को मतदान हो रहा है।

RELATED ARTICLES

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौशल का नहीं , दबाव को झेलने का

कोलंबो। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध ‘अस्थायी’ तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित...

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज की टीम नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगी

मुंबई। आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य...

आज देखा जायेगा माह-ए-रमजान का मुबारक चांद

लखनऊ। माह-ए-रमजान का चांद बुधवार को देखा जाएगा। चांद दिखने पर पहला रोजा 19 फरवरी को होगा नहीं तो 20 फरवरी को होगा। चांद...

ठुमरी एवं खयाल गायकी की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में शुभ्रा गुहा के निर्देशन में ठुमरी व खयाल कार्यशाला का द्वितीय दिवसलखनऊ। पद्मभूषण बेगम अख्तर की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

20 मार्च को सिंधी समाज हर्षोल्लास से मनाएगा भगवान झूलेलाल की जयंती लखनऊ। झूलेलाल जयंती पर स्वर्जनिक छुट्टी न मिलने से सिंधी समुदाय निराश है...

सरस कार्बेट महोत्सव में सम्मिलित होंगे लखनऊ के कलाकार डॉ. अवधेश मिश्र

पारंपरिक कला-चेतना को व्यापक भारतीय संदर्भ से जोड़ा जा सकेलखनऊ। उत्तराखंड में 18 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव में...

महिलाओं में वाइन, साइन्स एंड डिवाइन सत्र में ज्योतिष के प्रति दिखा उत्साह

भविष्यवाणी की एक प्राचीन पद्धति है वाइन रीडिंग या ओएनोमेंसीलखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने लखनऊ के निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी सेंटर के सफायर...

रंगों का पर्व होली 4 को, 3 को विधि-विधान से होगा होलिका दहन

लखनऊ। होली का पर्व खुशियों, रंगों और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते...