back to top

शबाना आजमी, हेमा मालिनी ने की इंदौर में डॉक्टरों पर हमले की निंदा

मुंबई। मध्य प्रदेश के इंदौर में डॉक्टरों पर हुए हमले की सिने जगत की जानी-मानी हस्तियों शबाना आजमी, हेमा मालिनी और ऋषि कपूर ने निंदा की है। स्वास्थ्य विभाग से पांच सदस्ईय एक टीम कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित एक मरीज के रिश्तेदारों और परिचितों को पृथक करने के लिए बुधवार को टाटपट्टी बाखल गई थी कि इसी दौरान उपद्रवी भीड़ ने उन पर पत्थरों से हमला किया जिसमें दो महिला डॉक्टर घायल हो गई थी।

इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शबाना आजमी ने ट्विटर पर कहा, सम्मान। दोनों घायल महिला डॉक्टरों के नाम तृप्ति और रजिया है जो असली रोल मॉडल हैं। वहां के लोगों का व्यवहार और डॉक्टरों पर पथराव करना बेहद शर्मनाक है और निंदनीय है।

हेमा मालिनी ने कहा, जहां एक ओर पूरा देश डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और पैरामेडिक्स के त्याग की सराहना कर रहा है तो वहीं इंदौर से कुछ शरारती तत्वों द्वारा उन पर हमले की खबर आती है। कैसे ये लोग डॉक्टरों पर हमला कर सकते हैं जबकि उनकी खुद की जिंदगी दांव पर लगी हुई है। दुखद शर्मनाक।

ऋषि कपूर ने सभी लोगों से चिकित्साकर्मियों और पुलिस पर किसी भी तरह की हिंसा नहीं करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, सभी भाई-बहनों से भरोसे की अपील है। कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने और भड़काने जैसा कोई काम नहीं करें। डॉक्टर, नर्स, चिकित्साकर्मी और पुलिसकर्मी ये सभी अपनी जिंदगी पर खेलकर आपकी जिंदगियां बचा रहे हैं। हम इस कोरोना वायरस से एक साथ लड़कर ही उसे हरा पाएंगे।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा कि चिकित्साकर्मियों पर हमला करने के बजाय उन्हें महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, हमारे चिकित्साकर्मी मोर्चे पर डटे हुए हैं, हमारी रक्षा करते हुए वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। कम से कम हम एक समुदाय के रूप में एक साथ आ सकते हैं और उन्हें उस लड़ाई के लिए तैयार करने में मदद कर सकते हैं जो वे लड़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...