back to top

बरसाती नाले में डूबने से वन दरोगा की गई जान, अनेक सड़कें भूस्खलन से अवरूद्ध

देहरादून। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बारिश के कारण उफान पर आए एक बरसाती नाले में डूबने से एक वन दरोगा की मृत्यु हो गयी। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गो सहित अनेक सड़कें भूस्खलन से अवरूद्ध हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) से मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले में कैंचीधाम क्षेत्र के धनियाकोट बरसाती नाले में बुधवार शाम देवेंद्र सिंह (35) बह गए।

सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची तथा तलाशी अभियान चलाकर बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे सिंह का शव बरामद किया।सिंह बेतालघाट वन रेंज में वन दरोगा थे और कैंचीधाम के धनियाकोट क्षेत्र के रहने वाले थे।

एसईओसी के अनुसार, चमोली जिले की थराली तहसील में सुबह सगवाड़ा गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हांलांकि, उस मकान में फिलहाल कोई रहता नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

इसके अनुसार, उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचटटी में यमुना नदी पर बनी झील से जलनिकासी बढ़ाने के लिए मलबा हटाने के काम में गढ़गाड़ बरसाती नाले से लगातार मलबा आने तथा वर्षा होने से बाधा आ रही है।

स्यानाचटटी झील में दो—तीन मीटर तक आरबीएम इकटठा होने से पानी का स्तर ऊपर आ गया है। इसके अलावा, निकटवर्ती जानकीचटटी क्षेत्र में बुधवार रात्रि लगातार भारी बारिश होने के कारण स्यानाचटटी पुल पर यमुना नदी का पानी बहने लगा जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से उसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

उधर, पिछले कुछ दिनों में हुई लगातार बारिश के कारण भूस्खलन या भूकटाव के कारण प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गो और राज्य राजमार्गों सहित करीब 54 सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हैं जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

ऋषिकेश,यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झर्जरगाड़, जंगलचटटी, बनास, नारदचटटी, सिलाईबैंड, कल्याणी, हरेती, फेड़ी, गेवला, कुमराड़ा, महरगांव जैसे दर्जनभर स्थानों पर मार्ग बाधित हैं। ऋषिकेश,गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण, धरासू पर अवरूद्ध है। ऋषिकेश—केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा, हिलांस होटल तथा हीरोबगड़ में भूस्खलन के कारण बाधित है। क्वारब,भवााली,ज्योलियाकोट राष्ट्रीय राजमार्ग नैनीताल में अवरूद्ध है जबकि जोशीमठ, मलारी,नीति राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध है।

एसईओसी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन की टीमें मार्गों को खोलने के काम में जुटी हैं।खराब मौसम तथा उसके कारण मार्गों के अवरूद्ध होने के चलते राज्य सरकार ने फिलहाल हेमकुंड साहिब और चार धाम—बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर पांच सितंबर तक रोक लगायी है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...