7 साल की बच्ची से उसके हमउम्र दो बच्चों ने किया रेप, हालत गंभीर

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में सात साल की एक बच्ची से उसके हमउम्र दो बच्चों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में आरोपी बच्चे शुक्रवार दोपहर को बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उन्होंने उससे कथित रूप से बलात्कार किया। आरोपी बच्चों की आयु सात से आठ साल के बीच है। उसने बताया कि बच्ची की शनिवार को हालत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए और घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने रविवार को बताया कि पुलिस को शनिवार रात घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि बच्ची को चिकित्सकों के परामर्श पर बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर शनिवार देर रात दोनों बालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : कानपुर देहात : गद्दा बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने से छह मजदूरों की मौत

RELATED ARTICLES

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, 10 में से नौ सीटों पर कब्जा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

चंडीगढ़। हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को शुरू हुई, जिसमें भाजपा ने 10 नगर निगम में से...

अगले वित्त वर्ष में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, मूडीज ने जताया अनुमान

नयी दिल्ली। भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष (2025-26) में 6.5 प्रतिशत से अधिक रहेगी। मूडीज रेटिंग्स ने...

अब रोहित शर्मा की नजर वनडे वर्ल्ड कप खिताब पर होगी, सन्यास पर बोले रिकी पोंटिंग

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का मानना है कि रोहित शर्मा अब भी दमदार खिलाड़ी हैं तथा वह 2027 में दक्षिण अफ्रीका,...

Latest Articles