वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित युग त्रेता सम्मान से सम्मानित किया गया
लखनऊ। सर्वजन हिताय साहित्यिक समिति की ओर से प्रेस क्लब में हुए सारस्वत सम्मान समारोह में प्रदेश के सात प्रमुख साहित्यकारों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री डा. विद्याविन्दु सिंह ने की।
समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित युग त्रेता सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शैलेन्द्र शर्मा, युवा गीतकार धीरज श्रीवास्तव को अम्बिका प्रसाद गुप्त स्मृति सम्मान, विद्यावती निगम स्मृति सम्मान से नवगीतकार डा. अनामिका सिंह व श्री कृष्ण सहाय निगम स्मृति सम्मान वरिष्ठ लेखक व पूर्व पुलिस महानिदेशक महेश चन्द्र द्विवेदी को प्रदान किया गया। इसके साथ ही पहला ज्ञानराम साहित्य भविष्यत् मङ्गलकामना अलंकरण सम्मान देवेश मिश्र ‘गुणाकर’ को मिला। साथ ही रामप्रसाद द्विवेदी स्मृति सम्मान वरिष्ठ गीतकार विजय पाल सिंह को दिया गया। संस्था के संस्थापक-संयोजक राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि संस्था अपने स्थापना-वर्ष सन् 2008 से साहित्यिक क्षेत्र के यशस्वी, उपेक्षित व नवांकुरित, तीनों प्रकार के हस्ताक्षरों को काफी विचार-विमर्श के बाद चयनित कर सम्मानित-पुरस्कृत करती है। इस मौके पर समारोह में संस्था के अध्यक्ष अशोक पाण्डेय अशोक समेत रमाशंकर सिंह, रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, राकेश बाजपेई, डा. बृजेन्द्र निगम, जितेन्द्र मिश्र, निधि गुप्ता, डा. सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी, अशोक पाण्डेय अशोक समेत अन्य साहित्यकार मौजूद रहे।