back to top

पीएम मोदी के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से सेंसेक्स में दिखी तेजी

मुंबई। कोरोना वायरस से प्रभावित घरेलू अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1400 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स 32,845.48 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 818.68 अंकों या 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,189.80 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 213.50 अंक या 2.32 प्रतिशत बढ़कर 9,410.05 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक सात प्रतिशत की तेजी आईसीआईसीआई बैंक में हुई। इसके अलावा एलएंडटी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 190.10 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 31,371.12 पर और निफ्टी 42.65 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,196.55 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में 1,662.03 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। विश्लेषकों के अनुसार घरेलू निवेशकों ने महामारी से बदहाल अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए सरकार के प्रोत्साहन पैकेज का स्वागत किया। मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यह पैकेज जीडीपी का लगभग 10 प्रतिशत होगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...