back to top

सेंसेक्स में 399 अंक का उछाल

मुंबई। वित्तीय और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों को निवेशकों के अच्छे समर्थन की बदौलत सेंसेक्स 399 अंक चढ़कर सोमवार को 37,419 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 11,000 अंक से ऊपर रहा।

शेयर बाजारों की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई। दिन में कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स ऊपर में 37,479 अंक तक गया था। बाद में यह 398.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,418.99 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120.50 अंक यानी 1.11 प्रतिशत बढ़कर 11,022.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाभ में रहे। वहीं दूसरी तरफ मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एनटीपीसी और एलएंडटी नुकसान में रहे। ब्रोकरों के अनुसार कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने वैश्विक स्तर पर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

इससे एशियाई बाजार भी गिरावट के रुख के साथ बंद हुए। दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमिताों की संख्या 1.45 करोड़ और मरने वालों की संख्या 6.06 लाख से अधिक हो गयी है। भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों अनुसार कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 27,497 है जबकि संक्रमितों की संख्या 11 लाख के ऊपर है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

आंगनबाड़ी केंद्र…अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

20 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट का वितरण लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की मजबूत नींव आंगनबाड़ी केंद्रों...

यमुना एक्सप्रेस-वे: उत्तर प्रदेश का उभरता हाई-वैल्यू मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल हब

फिल्म सिटी से फिनटेक सिटी तक, क्रिएटिव और डिजिटल इकोनॉमी का संगम... जापानी, कोरियन और सिंगापुर सिटी, निवेश से आगे टेक्नोलॉजी और वर्क कल्चर...

श्रीलंकाई नौसेना ने दूसरे जहाज पर सवार 204 ईरानी कर्मियों को सुरक्षित कोलंबो पहुंचाया

कोलंबो। श्रीलंका नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि आईआरआईएनएस बुशहर जहाज पर सवार 208 ईरानी कर्मियों में से 204 को कोलंबो बंदरगाह पर सुरक्षित...