back to top

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया भी चढ़ा

मुंबई । अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154.07 अंक चढ़कर 80,693.98 अंक पर और एनएसई निफ्टी 45 अंक की बढ़त के साथ 24,664.35 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, मारुति और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर लाभ में रहे। टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई फायदे में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,644.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,623.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करते हुए आठ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.39 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार शुल्क मुद्दे पर अनिश्चितता के बीच इसके कुल मिलाकर नकारात्मक रुख रहने की उम्मीद है। इसके अलावा निवेशक 15 अगस्त को होने वाली अमेरिका-रूस की वार्ता से पहले भी सतर्क हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.48 पर खुला और फिर 87.39 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.76 आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 154.07 अंक चढ़कर 80,693.98 अंक पर जबकि निफ्टी 45 अंक की बढ़त के साथ 24,664.35 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,644.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...