back to top

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी फिसले

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। प्रमुख सूचकांकों पर शुरुआती मिनटों में ही बिकवाली का दबाव दिखा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 431.95 अंक टूटकर 85,007.67 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 105.6 अंक फिसलकर 26,144.70 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट के शेयर में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इटर्नल, एचडीएफसी बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर भी नुकसान में रहे।

हालांकि आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयरों में सीमित तेजी देखने को मिली, जिससे गिरावट कुछ हद तक थमी।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे। अमेरिकी शेयर बाजार भी सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत गिरकर 61.61 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 36.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,764.07 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ठाकुर को याद...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...