back to top

सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बुरी तरह लड़खड़ा गए। दोनों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। आईटी कंपनियों के शेयर में भारी नुकसान से बाजार में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 883.4 अंक या 1.05 प्रतिशत टूटकर 82,791.52 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 262.60 अंक या 1.02 प्रतिशत फिसलकर 25,544.60 अंक पर रहा।

प्रौद्योगिकी शेयर पर पिछले सत्र से जारी बिकवाली का दबाव बरकरार रहा। सेंसेक्स में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट देखी गई।

इटर्नल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान में रहे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में रहे।

बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 1.93 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 1.40 प्रतिशत टूटा। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कंपोजिट गिरावट में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पीसकारात्मक दायरे में रहा।

अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.41 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 108.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 276.85 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध खरीदारी की।

RELATED ARTICLES

मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं काशनिवार को उद्घाटन करेंगे

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे के तहत मोरन में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) सहित कई परियोजनाओं का...

सामाजिक उत्थान में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका : सतीश महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत गुरुवार को उत्तर...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

बांग्लादेश चुनाव: 20 साल बाद बीएनपी की सत्ता में ऐतिहासिक वापसी, तारिक रहमान की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

ढाका। बांग्लादेश में हुए आम चुनावों के बाद आए शुरुआती रुझानों और मीडिया रिपोर्ट्स ने देश की राजनीतिक दिशा बदल दी है। शुक्रवार को...

वैलेंटाइन वीक : कपल्स ने एक दूसरे को गले लगाकर मनाया ‘हग डे’

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के छठे दिन युवक-युवतियों ने हग डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से गले मिलकर जीवन भर साथ निभाने का...

‘स्वर्ग से सुंदर’ में धमाल मचाएगी प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की जोड़ी

शूटिंग 4 फरवरी से शुरू हो गईलखनऊ। प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की नई भोजपुरी फिल्म 'स्वर्ग से सुंदर' आ रही है, जिसकी शूटिंग...