back to top

सेंसेक्स 170 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

मुंबई । वैश्विक बाजार के मिले-जुले रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।शुल्क को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क हैं। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 170.42 अंक की गिरावट के साथ 83,542.09 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 44.35 अंक फिसलकर 25,478.15 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, मारुति और टाइटन के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 तथा चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सपाट रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 26.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने।,366.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : सेंसेक्स, निफ्टी में शुरूआती कारोबार में मामूली बढ़त

RELATED ARTICLES

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन,बोले-खेल प्रतिभाएं तराशें शिक्षण संस्थान

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का आह्वान किया है कि वे किसी एक खेल को गोद लेकर उससे जुड़ी...

OPPO ने लॉन्च की ऑल-न्यू Reno15 सीरीज़, ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए 200MP कैमरा और AI फीचर्स

लखनऊ। OPPO इंडिया ने ट्रैवल फोटोग्राफी को नया आयाम देने के लिए अपनी प्रीमियम Reno15 सीरीज़ लॉन्च की है। इस सीरीज़ में Reno15 Pro,...

बलिया में चार दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

बलिया। बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह कुएं से बरामद किया...

चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

लखनऊ। प्रेमचंद संबंधी बहसों और 1857 के विमर्श पर लेखन के लिए से चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से...

नृत्य-नाटिका बूंद-बूंद मिलकर बने लहर राष्ट्रीय भावना को समर्पित

युवा दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गयालखनऊ। दयाल पैराडाइज, गोमती नगर लखनऊ में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित सत्कार समिट में संस्था विजय...

प्रेम और कविता की गतिमय अभिव्यक्ति ‘साहिर: हर इक पल का शायर’

संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ मंचनलखनऊ। राजीव प्रधान द्वारा अवध कॉन्क्लेव तथा आकृति सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से...

कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवसलखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर के पावन प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण...

यूपीएसएनए की ओर से अयोध्या में होगा ध्रुपद समारोह

ध्रुपद गायन के साथ-साथ पखावज, विचित्र वीणा और सुरबहार का वादन भी सुनने को मिलेगा लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अयोध्या के प्रमोदवन...

करें प्रमुदित हृदय से आइये आभार हिन्दी का…

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से सरस काव्य समारोह का आयोजनलखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. द्वारा संस्थान कार्यालय में अपराह्न विश्व हिन्दी...