back to top

क्रिकेट प्रशासन के विवाद हल करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नरसिम्हा को बनाया गया मध्यस्थ

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को बीसीसीआई के मामले में न्याय-मित्र की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ अधिवक्ता पी एस नरसिम्हा को देश में क्रिकेट प्रशासन से संबंधित तमाम विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थ नियुक्त किया।

न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एम सप्रे की पीठ

न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एम सप्रे की पीठ को नरसिम्हा ने सूचित किया कि शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश डी के जैन ने बीसीसीआई के लोकपाल का पदभार ग्रहण कर लिया है। पीठ ने क्रिकेट प्रशासन में विवादों को हल करने के लिए नरसिम्हा को मध्यस्थ के रूप में काम करने के लिए कहते हुए टिप्पणी की, खेल जारी रहना चाहिए। पीठ ने नरसिम्हा को प्रशासकों की समिति द्वारा विभिन्न क्रिकेट एसोसिएशनों को धन देने से संबंधित विवादों पर भी गौर करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, पीठ ने देश की सभी अदालातों को बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट एसोसिएशनों से संबंधित किसी भी मामले में कार्यवाही के लिए दायर याचिका पर विचार करने से रोक दिया है।

शीर्ष अदालत ने 21 फरवरी

शीर्ष अदालत ने 21 फरवरी को न्यायमूर्ति डी के जैन को बीसीसीआई का प्रथम लोकपाल नियुक्त किया था। इससे पहले की सुनवाई के दौरान कुछ राज्यों की क्रिकेट एसोसिएशनों के वकीलों ने आरोप लगाया था कि प्रशासकों की समिति ने उन्हें धन उपलब्ध नहीं कराया है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि बहुत अजीब स्थिति हो गई है। उनका स्टेडियम न्यायालय की कार्यवाही में कुर्क है और प्रशासकों की समिति ने भी उन्हें धन नहीं दिया है। एक अन्य राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल का कहना था कि पिछले तीन साल से उसे एक भी पैसा नहीं मिला है। प्रशासकों की समिति की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता परम त्रिपाठी ने पीठ से कहा था कि संबंधित ठेकेदारों को उनके द्वारा किए गए काम के लिए सीधे भुगतान किया गया है।

पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता नरसिम्हा

पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता नरसिम्हा से कहा था कि वह प्रशासकों की समिति को क्रिकेट के कार्याे के लिए राज्य क्रिकेट एसोसिएशनों को धन देने की सलाह दें। शीर्ष अदालत ने 2017 में बीसीसीआई के कामकाज और आर एम लोढा समिति की सिफारिशें लागू करने के लिए पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय की अध्यक्षता में प्रशासकों की चार सदस्ईय समिति नियुक्त की थी। समिति के अन्य सदस्यों में भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी, इतिहासकार रामचन्द्र गुहा और बैंकर विक्रम लिमए शामिल थे। लेकिन रामचन्द्र गुहा और विक्रम लिमए ने बाद में इस समिति से इस्तीफा दे दिया और इसके बाद समिति में विनोद राय और डायना एडुल्जी ही शेष रह गए हैं। इन दोनों सदस्यों के बीच भी मतभेद उत्पन्न हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...