back to top

अयोध्या हवाई अड्डे की बढ़ेगी सुरक्षा, सीआईएसएफ के 150 से ज्यादा सशस्त्र कमांडो संभालेंगे कमान

अयोध्या/नयी दिल्ली .अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) के 150 से अधिक सशस्त्र सुरक्षा कमांडो संभालेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले इस आश्य की मंजूरी दी।

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम केंद्रीय बल के विशेष विमानन सुरक्षा समूह (एएसजी) की सुरक्षा वाला देश का 68वां नागरिक हवाई अड्डा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीआईएसएफ अयोध्या हवाई अड्डे को आतंकवाद विरोधी और विध्वंस रोधी सुरक्षा प्रदान करेगा। इस हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिसंबर 2023 में किया था।

सूत्रों ने बताया कि बल यात्रियों और उनके सामान की जांच करेगा और पूरे हवाई अड्डा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा जैसा कि वह अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर करता है। उन्होंने बताया कि अयोध्या हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा एक डिप्टी कमांडेंट रैंक के अधिकारी की कमान के तहत 150 से अधिक सीआईएसएफ कर्मियों की एक सशस्त्र टुकड़ी को मंजूरी दी गई है।

इस हवाई अड्डे का विस्तार चरणबद्ध तरीके से कुल 821 एकड़ भूमि पर होना है। पीटीआई-भाषा ने पिछले साल खबर दी थी कि अयोध्या में बने हवाई अड्डे पर खतरे की आशंका को देखते इसकी सुरक्षा सीआईएसएफ के जिम्मे सौंपी जाएगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...