back to top

हर पुलिस थाने में महिलाओं के लिए बनेंगे सीक्रेट रूम : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हर थाने में एक सीक्रेट रूम बनवाने के निर्देश दिए जो पूरी तरह से पारदर्शी व सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें पीड़ित महिला, महिला पुलिस कर्मी से बिना संकोच अपनी बात कह सकेंगी।

यही नहीं महिला हेल्प डेस्क या सीक्रेट रूम में दिखने वाली किसी जगह पर वह सारे नंबर (1090, 181, 112,1076,1098, और 102) लिखें रहेंगे जिन पर कोई महिला जरूरत पर मदद के लिए कॉल कर सके। नंबरों के साथ इनका दुरुपयोग करने वालों के लिए चेतावनी भी अनिवार्य रूप से अंकित की जाएगी। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रदेश के सभी 1,535 थानों पर स्थापित होने वाले महिला हेल्प डेस्क की डिजिटल शुरूआत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सम्मान को संस्कार बनाना होगा, इसके लिए मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम को स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थाओं तक भी ले जाएं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हफ्ते भर के मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान बहुत कुछ बदला है,पुलिस विभाग ने इस दौरान बेहतर काम किया है। अभियान से जुड़े अन्य विभागों की गतिविधियों, भावी कार्ययोजना की समीक्षा मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय करें।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम को व्यापक संदर्भों में लें, यह महिलाओं के प्रति लोगों की सोच और संस्कार बदलने वाला अभियान है। ऐसा तभी होगा जब अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ेंगे। किसी भी अभियान से जब शासन एवं प्रशासन के साथ समाज भी जुड़ता है तो नतीजे बेहतर होते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ और आगरा में बने महिला हेल्प डेस्क में मौजूद कुछ जागरूक महिलाओं और जनप्रतिनिधियों से बात भी की।

महिला प्रतिनिधियों ने कहा कि बहू बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार शुरू से ही प्रतिबद्ध रही है। सरकार के इन कदमों में महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास का भाव आया है। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास मित्र पुलिस की अवधारणा को साकार करना है, उत्तर प्रदेश को सुरक्षित प्रदेश बनाने में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन…सुन श्रोता हुए भावविभोर

बेगम अख्तर चेयर के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम का भव्य आयोजनपद्मश्री अनूप जलोटा की सुमधुर प्रस्तुति से सजा भातखण्डे का मंचलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

देश के बंटवारे के दूसरे पहलू को दिखाती है ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’

वैचारिक टकरावों का बारीकी से चित्रण करने का वादा करती हैलखनऊ। भारत की आजादी और देश के बंटवारे पर अब तक कई फिल्में और...

26 जनवरी को देशभक्ति के तरानों से गूंजेगा हजरतगंज

जश्न-ए-आजादी मनाएगा गणतंत्र दिवस का भव्य महाउत्सवआसमान में उड़ेंगे तिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतरलखनऊ। देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति...

सदर मे भागवत कथा आज से, धूमधाम से निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए प्रभु नाम का जयकारा लगायालखनऊ। श्री शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सात...

रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध

मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर परिसर में आयोजितलखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा...

लखनऊ में टीवी शो ‘तोड़ कर दिल मेरा’ सीजन 1 हुआ लांच

सीजन 1 की कहानी की बुनियाद एक अरेंज मैरिज पर आधारित हैलखनऊ। स्टार प्लस ने आज लखनऊ में अपने नए फिक्शन शो टोड़ कर...