back to top

घरेलू विमानन सेवा का दूसरा दिन : कई उड़ानें रद्द, आंध्र में यात्री सेवाएं शुरु

नई दिल्ली। देश भर में घरेलू उड़ान सेवा शुरू होने के दूसरे दिन आंध्र प्रदेश में भी मंगलवार को घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। राज्य कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण पहले उड़ानों के संचालन को लेकर थोड़ी हिचकिचाहट दिखा रहा था। दूसरे दिन भी कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पश्चिम बंगाल को छोड़कर अब पूरे देश में यात्री सेवाएं शुरु हो गई हैं।

सोमवार की ही तरह मंगलवार को भी कई यात्रियों को हवाई अड्डों पर पहुंचने के बाद पता लगा कि उनकी उड़ानें रद्द हो गई हैं। ऐसे कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को चेन्नई हवाई अड्डा से 20 उड़ानें रवाना होंगी और इतनी ही संख्या में उड़ानें वहां आएंगी। हालांकि नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा था कि वहां आने वाली 25 उड़ानों का संचालन हो सकता है जबकि रवाना होने वाली उड़ानों के संबंध में कोई सीमा नहीं है।

आंध्र प्रदेश में विमानन सेवा की शुरुआत मंगलवार को हुई और अधिकारियों ने कहा कि विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम हवाईअड्डों से दिन भर में आठ-आठ उड़ानों का संचालन होगा। अधिकारियों ने बताया कि देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मंगलवार को 277 उड़ानों का संचालन होगा। देश के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डे मुंबई पर सोमवार को सिर्फ 47 उड़ानों का संचालन हुआ और मंगलवार को भी यह संख्या समान रहने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में घरेलू उड़ानों का संचालन गुरुवार से शुरू होगा। केंद्र सरकार ने रविवार को घोषणा की थी कि आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोई घरेलू उड़ान नहीं जाएगी जबकि मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद हवाईअड्डों से कम उड़ानों का संचालन होगा। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु ने कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए घरेलू उड़ानों के सोमवार से शुरु होने के प्रति अनिच्छा जताई थी।

अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु से 79 यात्रियों को लेकर पहला विमान सुबह छह बजकर 55 मिनट पर विजयवाड़ा पहुंचा। उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट की यह उड़ान वापसी में 68 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। विशाखापत्तनम हवाईअड्डे पर पहली उड़ान बेंगलुरु से सुबह सात बजे पहुंची। उन्होंने कहा, विजयवाड़ा में चार उड़ान इंडिगो के, दो-दो स्पाइसजेट और एअर इंडिया के हैं।

अधिकारियों ने कहा कि विशाखापत्तनम हवाईअड्डे से बुधवार को आठ उड़ानों का संचालन निर्धारित है। कोविड-19 महामारी के कारण करीब दो महीनों तक बंद रहने के बाद भारत में सोमवार से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू हुआ और पहले दिन 532 उड़ानों से 39,231 यात्रियों को उनकी मंजिलों तक पहुंचाया गया। हालांकि करीब 630 उड़ानें रद्द भी हुईं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...