back to top

भारतीय तटों पर पांच दशकों में 6.5 सेंटीमीटर बढ़ा समुद्र का जल स्तर

नई दिल्ली। भारत में समुद्री तटों पर जल स्तर में पिछले 40-50 वर्षों में करीब 6.5 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। इस दौरान प्रति वर्ष समुद्र के जल स्तर में वृद्धि दर 1.3 मिलीमीटर रही है। समुद्र के बढ़ते जल स्तर से तटीय इलाकों के लिए खतरा बढ़ सकता है।

पृथ्वी मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “समुद्र का बढ़ता जल स्तर, समुद्र की तटवर्ती भूमि को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने के अलावा तटीय इलाकों में तूफान, सुनामी, तटीय बाढ़, ऊंची लहरों से नुकसान एवं तटीय इलाकों में कटाव एवं क्षरण जैसे खतरों को बढ़ा सकता है।”

मंत्रालय ने 11 प्रमुख बंदरगाहों पर समुद्र तल में हो रहे परिवर्तनों तथा मासिक औसत समुद्री स्तर से जुड़े दीर्घकालिक आंकड़ों का विश्लेषण कराया जिसमें पता चला कि भारतीय तट पर समुद्र के जल स्तर में अलग-अलग बदलाव हो रहे हैं।

इस अध्ययन के अनुसार पिछले 40-50 वर्षों के दौरान भारतीय तटों पर समुद्र के स्तर में वृद्धि का रुझान 1.3 मिलीमीटर प्रति वर्ष है। इस प्रकार से पिछले करीब पांच दशकों में भारतीय तटों पर समुद्र का जल स्तर करीब 6.5 सेंटीमीटर बढ़ा है।

अध्ययन में जिन 11 प्रमुख बंदरगाहों का जल स्तर संबंधी आंकड़ा शामिल किया गया, उनमें पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर समुद्र तट का स्तर सबसे तेजी से बढ़ रहा है।

डायमंडर हार्बर के लिए साल 1948 से 2005 तक के आंकड़े का उपयोग किया गया और यहां समुद्र तल में प्रति वर्ष 5.16 मिलीमीटर वृद्धि हुई।

कांडला बंदरगाह के लिए 1950 से 2005 तक के आंकड़े के आधार पर समुद्र तल में प्रति वर्ष 3.18 मिलीमीटर वृद्धि दर्ज की गई।

इसके अलावा हल्दिया बंदरगाह के लिए 1972 से 2005 तक के आंकड़े का उपयोग किया गया जहां समुद्र तल में परिवर्तन की दर प्रति वर्ष 2.89 मिलीमीटर दर्ज की गई।

पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह के लिए 1916 से 1964 तक के आंकड़ों के आधार पर समुद्र के जल स्तर में प्रति वर्ष 2.20 मिलीमीटर दर्ज की गई।

गुजरात के ओखा के लिए 1964 से 1991 तक के आंकड़ों का उपयोग किया गया और समुद्र तल में परिवर्तन की दर 1.50 मिलीमीटर दर्ज की गई।

मुम्बई के लिए वर्ष 1878 से 2005 तक के आंकड़ों के आधार पर समुद्र तल में 0.74 मिलीमीटर वृद्धि दर्ज की गई।

अधिकारियों का कहना है कि इन सभी बंदरगाहों से यह आंकड़ा एक साथ, एक ही समय या परिस्थिति में नहीं लिया गया है, इसलिए इनकी एक ही संदर्भ में तुलना नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा, “प्रत्येक राज्य में प्रमुख कटाव/ क्षरण स्थलों की पहचान की गई है और ऐसे कटाव के कारणों का अध्ययन किया जा रहा है।”

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, समुद्र तल में वृद्धि के कारण साल 2050 तक दुनिया के 10 देशों के कई क्षेत्र प्रभावित होंगे जिनमें भारत भी शामिल है।

वहीं, पिछले साल नवंबर में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया था कि बीते पांच दशकों में भारतीय तटों पर समुद्र के जल स्तर में 8.5 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

RELATED ARTICLES

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ...

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

ह्यूस्टन।भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ मंगला कुप्पा को अमेरिका के श्रम मंत्रालय का मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया गया है। वह पिछले वर्ष...