back to top

वैज्ञानिकों ने जुकरबर्ग से कहा, फेसबुक पर ट्रंप को काबू में रखें

बोस्टन। मार्क जुकरबर्ग की ओर से वित्तपोषित शोध को कर रहे कई वैज्ञानिकों ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फेसबुक का इस्तेमाल भ्रामक जानकारी फैलाने और भड़काऊ बयान देने के लिए नहीं करने देना चाहिए। अमेरिका के एक अग्रणी शोध संस्थान के 60 प्रोफेसरों समेत अन्य शोधकर्ताओं ने फेसबुक के सीईओ को शनिवार को पत्र लिखा जिसमें कहा कि उन्हें भ्रामक जानकारी तथा भड़काऊ भाषा, जो लोगों को नुकसान पहुंचाती हो, उस पर सख्त नीति के बारे में विचार करना चाहिए, खासकर ऐसे वक्त में जब नस्ली अन्याय को लेकर हालात संवेदनशील बने हुए हैं।

पत्र में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर डेबोरा मार्क्स ने कहा, शोधकर्ता फेसबुक के कुछ कदमों के विरोध में हैं इसलिए हम उन्हें प्रेरित कर रहे हैं कि वे सच्चाई और इतिहास के सही पक्ष के साथ रहें और यही बात हमने पत्र में लिखी है। पत्र पर 160 से अधिक शोधकर्ताओं ने हस्ताक्षर किए हैं। इसमें जुकरबर्ग के उस फैसले पर खासतौर पर आपत्ति जताई गई है जिसमें ट्रंप की एक पोस्ट को फेसबुक कम्युनिटी के मानकों के उल्लंघन के रूप में चिन्हित तक नहीं करने की बात है।

उस पोस्ट में ट्रंप ने लिखा था, जब लूट शुरू होती है तो गोलीबारी शुरू होती है। उक्त पोस्ट मिनिएपोलिस में प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में की गई थी। पत्र में शोधकर्ताओं ने कहा है कि यह पोस्ट स्पष्ट रूप से हिंसा भड़काने वाला बयान है। फेसबुक के विपरीत ट्विटर ने ट्रंप के इस ट्वीट को चिन्हित किया है।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...