back to top

वैज्ञानिकों ने कोरोना का प्रवेश रोकने वाले रासायनिक यौगिकों का लगाया पता

नई दिल्ली। अमेरिका में वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसे रासायनिक यौगिकों का पता लगाया है, जो कोरोना वायरस को मानवीय कोशिकाओं में प्रवेश करने और अपने जैसे और वायरस पैदा करने के लिए आवश्यक दो प्रोटीन को बाधित करने में सक्षम हैं। इस यौगिक की मदद से कोविड-19 का प्रभावी टीका बनाने में मदद मिल सकती है।

कोविड-19 के लिए जिम्मेदार सार्स-कोव-2 वायरस कई चरणों में शरीर पर हमला करता है। यह पहले फेफड़ों में प्रवेश करता है और मानवीय शरीर के कोशिका तंत्र पर कब्जा करके अपने जैसे कई वायरस पैदा कर देता है। ये दोनों शुरुआती चरण संक्रमण के लिहाज से अहम हैं।

साइंस एडवांसेज पत्रिका में प्रकाशित नए अध्ययन में पाया गया कि कई मौजूदा रासायनिक यौगिक मानव कोशिकाओं में संक्रमण के लिए आवश्यक लाइजोसोमल प्रोटीज कैथेप्सीन एल प्रोटीन और कोशिकाओं में और वायरस पैदा करने में अहम भूमिका निभाने वाले मुख्य प्रोटीज एप्रो को बाधित कर सकते हैं।

अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा हेल्थ में एसोसिएट प्रोफेसर यू चेन ने कहा कि यदि वैज्ञानिक इन दोनों प्रक्रियाओं को रोकने या बहुत हद तक काबू करने में सक्षम यौगिकों को विकसित कर लें, तो इससे कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार में मदद मिल सकती है। यह अनुसंधान करने वाली टीम में यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के अनुसंधानकर्ता भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...