back to top

एसबीआई प्रबंध निदेशक ने 99 लाख रुपये से 20 ओपन जिम की स्थापना को दिया सहयोग, यूपी में 10 नई शाखाओं का किया उद्घाटन

लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक विनय एम. तोन्से ने 18 नवंबर 2025 को लखनऊ मण्डल के दौरे पर महत्वपूर्ण सामाजिक और बैंकिंग पहलों की शुरुआत की। उन्होंने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत शाहजहांपुर जिले में 20 ओपन जिम स्थापित कराने हेतु मेसर्स भारती सामाजिक सेवा संस्थान (एनजीओ) को 99 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

श्री तोन्से ने कहा कि जिला-स्तर पर ओपन जिम लगने से आम लोगों की फिटनेस उपकरणों तक आसान पहुंच बनेगी, जिससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। उन्होंने यह भी बताया कि एसबीआई सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत फिट इंडिया कार्यक्रम को लगातार प्रोत्साहित कर रहा है।

कार्यक्रम में उन्होंने एसबीआई की सीतापुर शाखा के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ किया और शाखा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की चर्चा की। इसी दौरान उन्होंने मण्डल की 10 नई शाखाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इन नई शाखाओं से बैंकिंग सेवाओं का विस्तार होगा, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उत्तर प्रदेश में इन नई शाखाओं के खुलने के साथ एसबीआई की सेवा-पहुंच और व्यापक हुई है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं और सुगम होंगी।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...