back to top

जापान ओपन में खिताबी सूखे को खत्म करने उतरेगी सात्विक-चिराग की जोड़ी,सिंधू व लक्ष्य की नजरें फॉर्म में वापसी पर

तोक्यो । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी मंगलवार से शुरू हो रहे जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखने और खिताबी सूखे को खत्म करने की कोशिश करेगी। वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग की जोड़ी इस सत्र में तीन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। इसके अलावा उन्होंने पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी जगह बनाई थी लेकिन इस सत्र में अभी तक खिताब नहीं जीत पाए हैं।

जनवरी में मलेशिया और इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद यह स्टार जोड़ी सात्विक की स्वास्थ्य समस्याओं और चिराग की पीठ की चोट के कारण कई सप्ताह तक बाहर रही। उन्होंने पूरी तरह से फिट होने के बाद अच्छी वापसी की तथा सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई और इंडोनेशिया में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। जापान ओपन में यह जोड़ी अपने अभियान की शुरूआत कोरिया के कांग मिन ह्युक और की डोंग जू के खिलाफ करेगी। एकल वर्ग में लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू 950,000 डॉलर इनामी प्रतियोगिता में अपनी फॉर्म फिर से हासिल करने की उम्मीद करेंगे।

लक्ष्य इस सत्र में कई बार पहले दौर में ही बाहर हो गए हैं। वर्तमान सत्र में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन आल इंग्लैंड में क्वार्टर फाइनल में पहुंचना रहा। सिंगापुर ओपन में लिन चुन-यी के खिलाफ पीठ की चोट के कारण रिटायर होने के बाद उन्होंने इंडोनेशिया में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी शी यू की के खिलाफ हार के दौरान वापसी की झलक दिखाई। यह 23 वर्षीय खिलाड़ी अपने पहले मैच में चीन के वांग झेंग जिंग का सामना करेगा। विश्व में 16वीं रैंकिंग वाली सिंधू के लिए जनवरी में इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना 2025 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

पूर्व विश्व चैंपियन इस साल चार बार पहले दौर और तीन बार दूसरे दौर से बाहर हो चुकी हैं। वह कोरिया की सिम यू जिन के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेंगी।भारत के अन्य खिलाड़ियों में इस वर्ष की शुरूआत में ताइपे ओपन सेमीफाइनलिस्ट रहीं उन्नति हुड्डा का सामना पहले दौर में थाईलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग से, जबकि अनुपमा उपाध्याय का सामना हमवतन भारतीय रक्षिता रामराज से होगा। पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकरुनन और रुबन कुमार रेथिनासाबाप थी का सामना कोरिया के तीसरी वरीयता प्राप्त किम वोन हो और सियो सेउंग जे से होगा। महिला युगल जोड़ी कविप्रिया सेल्वम-सिमरन सिंघी और पांडा बहनें – रुतपर्णा और श्वेतपर्णा भी टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...