back to top

शशिकला ने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है : प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वयोवृद्घ अदाकारा शशिकला को श्रद्घांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें उनके साथ काम करने का मौका मिला। शशिकला का 88 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया था। उन्होंने 1960 और 70 के दशक में आरती, गुमराह और छोटे सरकार जैसी फिल्मों में बेहतरीन सहायक भूमिकाएं निभाईं थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने 2004 में आई फिल्म मुझसे शादी करोगी में शशिकला के साथ काम किया है। फिल्म में शशिकला ने सलमान खान की दादी का किरदार निभाया था। प्रियंका चोपड़ा ने रविवार देर शाम ट्वीट किया और दिवंगत अभिनेत्री को स्वर्ण युग की महान हस्तियों में से एक बताया। 38 वर्षीय अभिनेत्री ने लिखा, एक उत्कृष्ट अभिनेत्री, स्वर्ण युग की महान हस्तियों में से एक… वह सिनेमा पर अमिट छाप छोड़कर गई हैं।

उनके साथ काम करने का मौका मिलने सम्मान की बात है। ओम शांति। शशिकला जी। महाराष्ट्र के सोलापुर में जन्मी शशिकला जावलकर ने पांच साल की उम्र से ही स्टेज पर अभिनय करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म थी 1945 में आई ज़ीनत थी जिसका निर्देशन जानी मानी अभिनेत्री नूरजहां के पति सैय्यद शौकत हुसैन रिजवी ने किया था। छह दशक के अपने करियर में शशिकला ने सौ से अधिक फिल्मों में काम किया।

RELATED ARTICLES

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की

मालदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के बीच ‘कनेक्टिविटी’ को मजबूत बनाने तथा विकास को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को...

फिल्म दृश्यम 3 के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर जादू बिखेरने को तैयार हैं श्रिया सरन

मुंबई । फिल्म ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ में अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री श्रिया सरन इन दिनों...

एचडीएफसी बैंक का मुनाफा तीसरी तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 12.17...

हर्षण और सर्वार्थ सिद्धि योग में मौनी अमावस्या आज

मौनी अमावस्या आज, स्नान-दान का विशेष महत्व लखनऊ। माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या के रूप में मनाई जाती...

उत्तरायणी कौथिग : नृत्य नाटिका देख अभिभूत हुआ जनमानस

रजत जयंती वर्ष के मेले का चतुर्थ दिवसलखनऊ। पर्वतीय महापरिषद लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग के चतुर्थ दिवस की बेला पर आगंतुकों से खचाखच...

लखनऊ के पांच कलाकारों की कृतियां अंतरराष्ट्रीय प्रिंट बिनाले में प्रदर्शित

राष्ट्रीय ललित कला अकादमी द्वारा आयोजितलखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ सदैव से कला की एक समृद्ध और सशक्त परंपरा की वाहक रही है, जिसकी...

आयी रे बसंत बहार कुहुक बोले कोयलिया…

लोक चौपाल में बसन्त का स्वागत, गोमती तट पर उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें लखनऊ। बसन्त के स्वागतार्थ लोक संस्कृति शोध संस्थान की 82वीं लोक चौपाल शनिवार...

जीवन में संतुलन, सुख-शांति व समृद्धि के लिए तुलादान का पुण्य लाभ

तुला को संतुलन, न्याय और विश्वास का प्रतीक माना जाता हैलखनऊ। माघ मास में गंगा-यमुना सहित देश की विभिन्न पवित्र नदियों के तटों और...

धूमधाम से मना भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

गोमती नगर विशाल खंड स्थित जैन मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 भगवान श्री ऋषभदेव का मोक्ष...