back to top

सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार अक्टूबर से अतरंगी रे की शूटिंग करेंगे शुरू

मुंबई। फिल्मकार आनंद एल राय अपने निर्देशन में बनने जा रही अगली फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग अक्टूबर में मदुरै में फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म में सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की शूटिंग मार्च में वाराणसी से शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद शूटिंग रोकनी पड़ी थी। फिल्म का आगामी कार्यक्रम तीन माह तक चलेगा जिसमें इसका कास्ट तीन विभिन्न स्थानों पर शूटिंग करगा। अक्टूबर में मदुरै में और फिर आने वाले महीनों में दिल्ली में और मुंबई में।

आनंद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने समय का इस्तेमाल अतरंगी रे का कार्यक्रम तैयार करने में किया। निर्देशक ने एक बयान में कहा, मैं अगला कार्यक्रम शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं, जो अक्टूबर से मदुरै में शुरू होना है और फिर अक्षय के साथ दिल्ली और मुंबई में, निश्चित तौर पर सभी सुरक्षा उपायों का ख्याल रखते हुए।

साल 2013 की हिट फिल्म रांझना में काम करने के बाद धनुष और आनंद एक बार फिर इस फिल्म में साथ काम करेंगे। अक्षय इसमें विशेष भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक के साथ लंबे वक्त से काम कर रहे हिमांशु शर्मा ने अतरंगी रे की पटकथा लिखी है। इसमें संगीत ए आर रहमान देंगे, जिनके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...