लखनऊ। नगर निगम हॉट स्पॉट इलाकों के घरों में सेनेटाइजेशन करा रहा है।
गुरुवार को छावनी क्षेत्र के अन्तर्गत राम दास का हाता क्षेत्र में 185 भवनों, वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत मोहम्मदी मस्जिद के आसपास 275 भवनों, कैसरबाग क्षेत्र में फूलबाग मस्जिद व नजरबाग मस्जिद के आसपास 345 भवनों, मोहम्मदिया मस्जिद, सआदतगंज क्षेत्र में 245 भवनो, तालकटोरा क्षेत्र के अन्तर्गत पीर बक्का मस्जिद के आसपास 280 भवनों, त्रिवेणी नगर क्षेत्र में खजूर वाली मस्जिद के आसपास 115 भवनों का हुआ सेनेटाइजेशन।
विजयखण्ड, गोमतीनगर क्षेत्र में 133 भवनों, इन्दिरा नगर में मेट्रो स्टेशन मुंशी पुलिया के आसपास 171 भवनों व दुकानों एवं खुर्रम नगर में अलीना इन्क्लेव के आसपास 133 भवनों व दुकानों, हाता संगी बेग के 235 भवनों, अलहयात मस्जिद, नया पुरवा, फैजुल्लागंज क्षेत्र में 96 भवनों का हुआ सेनेटाइजेशन।
अमीनाबाद मरकज मस्जिद व नजीराबाद के आसपास 550 भवनों, डालीगंज हॉस्पिटल व आसपास 52 भवनों, नये हॉट स्पॉट क्षेत्र करेहटा व आसपास के क्षेत्र में 130 भवनों, इस प्रकार कुल 2863 भवनों एवं दुकानों को सेनेटाइजे़शन कर विसंक्रमित किये जाने की कार्रवाई की गयी। नगर निगम द्वारा प्रत्येक क्षेत्र मे आवश्यकतानुसार भोजन के पाकेट भी वितरित किए गए।





