back to top

दोहा में जीत के साथ सानिया की डब्ल्यूटीए सर्किट पर वापसी

दोहा। सानिया मिर्जा ने डब्ल्यूटीए सर्किट में जीत के साथ वापसी की जब उन्होंने और स्लोवाकिया की उनकी जोड़ीदार आंद्रेजा क्लेपैक ने नादिया किचेनोक और ल्युडमाइला किचेनोक की युक्रेन की जोड़ी को हराकर यहां कतर टोटल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत और स्लोवेनिया की जोड़ी ने सोमवार रात डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट के पहले दौर में नादिया और ल्युडमाइला की जोड़ी को 6-4 6-7 10-5 से हराया।

सानिया का 12 महीने में यह पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला था। वह पिछली बार फरवरी 2020 में दोहा ओपन में ही खेली थी जिसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में टेनिस प्रतियोगिताएं ठप पड़ गईं थी। सानिया स्वयं भी इस साल जनवरी में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरी हैं। सानिया मातृत्व अवकाश के बाद जब प्रतिस्पर्धी टेनिस में लौटी थी तो उन्होंने नादिया के साथ ही जोड़ी बनाई थी और पिछले साल जनवरी में होबार्ट ओपन का खिताब जीता था।

सानिया और आंद्रेजा ने हालांकि पहले सेट के शुरू में ही अपनी सर्विस गंवाई जिससे यह जोड़ी 0-3 से पिछड़ गई। चौथे गेम में भी यह जोड़ी अपनी सर्विस गंवाने के कगार पर थी लेकिन स्कोर 1-3 करने में सफल रही। भारत और स्लोवेनिया की जोड़ी ने सातवें गेम में किचेनोक बहनों की सर्विस तोड़कर वापसी की और स्कोर 4-4 किया। नौवें गेम में युक्रेन की जोड़ी की सर्विस तोडऩे और फिर अपनी सर्विस बचाकर सानिया और आंद्रेजा ने पहला सेट जीता।

युक्रेन की जोड़ी ने दूसरे सेट में सानिया और आंद्रेजा की सर्विस तोड़कर 3-1 की बढ़त बनाई। भारत और स्लोवेनिया की जोड़ी ने सेट को टाईब्रेकर तक खींचा लेकिन हार गईं। सुपर टाईब्रेकर में सानिया और आंद्रेजा छाई रही। इस जोड़ी को 5-1 की बढ़त बनाने के बाद मुकाबला जीतने में अधिक परेशानी नहीं हुई।

RELATED ARTICLES

दिल्ली विधानसभा ने ठुकराया केजरीवाल का अनुरोध, लाइव टेलीकास्ट की मांग निरस्त की

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का अनुरोध ठुकरा दिया है। इस समिति...

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

मुंबई और हैदराबाद में रिलायंस पावर लिमिटेड के खिलाफ ईडी की छापेमारी

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह की कंपनी ‘रिलायंस पावर लिमिटेड’ के खिलाफ धन शोधन की जांच...

दिल्ली विधानसभा ने ठुकराया केजरीवाल का अनुरोध, लाइव टेलीकास्ट की मांग निरस्त की

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का अनुरोध ठुकरा दिया है। इस समिति...

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

असम के कार्बी आंगलोंग में वायुसेना का सुखोई-30 क्रैश; कल लापता हुए विमान का मलबा मिला, दोनों जांबाज पायलट शहीद

नयी दिल्ली। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गुरुवार शाम...

हिंदी ज़ी5 ने ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ किया

हिंदी ज़ी5 ने आज अपनी आने वाली फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो दर्शकों को पर्दे पर बड़ी उम्र...