back to top

सैमी ने आईपीएल टीम के साथी खिलाड़ियों से नस्लीय उपनाम पर मांगी माफी

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी के उस दावे को पुख्ता कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते समय उन्हें नस्लीय नाम से संबोधित किया जाता था।

सैमी ने टीम के साथी खिलाड़ियों से माफी की मांग करते हुए कहा कि उन्हें जब से इसका मतलब पता चला तब से वह काफी निराश है। टी20 विश्व कप खिताब दो बार जीतने वाले कप्तान ने पहले कहा था कि उन्हें कालू कह कर बुलाया जाता था, अब उन्हें पता चला है जिस नाम से उनका संबोधन होता था वह नस्लीय है। कालू अश्वेत लोगों का वर्णन करने के लिए अपमानजनक शब्द है। सैमी ने अफ्रीकी अमेरिकी मूल के जॉर्ज फ्लॉयड की श्वेत पुलिसकर्मी की बबर्ता के कारण हुई मौत के बाद अमेरिका में हो रहे विरोध पर अपने विचार रखते हुए यह बात कही।

सैमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2013-14 में खेलते समय टीम के खिलाड़ी उन्हें इस नाम से बुलाते थे। इन खिलाड़ियों में इशांत भी शामिल हो सकते है जिन्होंने 14 मई 2014 को एक फोटो साझा कर सैमी के लिए कालू शब्द का इस्तेमाल किया था। उसी वर्ष, यहां तक कि सैमी ने वीवीएस लक्ष्मण (टीम के तत्कालीन संरक्षक) को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट में खुद के लिए कालू शब्द का इस्तेमाल किया था। सैमी ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा, मैं हसन मिन्हाज (भारतीय-अमेरिकी हास्य-कलाकार और अभिनेता) के बारे में सुन रहा था कि उनकी संस्कृति के लोगों में से कुछ लोगों ने अश्वेत लोगों का वर्णन कैसे किया है।

उन्होंने कहा, उन्हें सुनकर जब मुझे पता चला कि वे एक शब्द से अश्वेत लोगों का वर्णन करते है तो मुझे गुस्सा आया। उन्होंने (मिन्हाज) बताया कि यह अपमानजनक है। सैमी ने कहा अचानक से मुझे 2013 और 2014 का याद आय जब मैं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था। मुझे उसे शब्द से संबोधित किया जाता था जिसका जिक्र मिन्हाज ने किया था। सैमी ने टीम के साथी खिलाडय़िों में से किसी का नाम लिए बगैर उनसे संपर्क कर माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा, जो भी मुझे उस नाम से बुलाता था, उसे खुद ही यह पता है, मुझ से संपर्क करो, बात करों। क्योंकि जो मिन्हाज ने कहा, अगर इसका मतलब यही है तो मैं बहुत निराश हूं।

उन्होंने कहा, मैं उन सभी लोगों को मैसेज भेजूंगा। आप सब को खुद के बारे में पता है। मैं यह स्वीकार करता हूं कि उस समय मुझे इस शब्द का मतलब नहीं पता था। सैमी अब पाकिस्तान सुपर लीग के मुख्य खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने कहा, मुझे लगा कि इसका मतलब मजबूती से है। मुझे इसका मतलब नहीं पता था इस लिए उस समय मुझे इस शब्द से कोई समस्या नहीं थी।

उन्होंने कहा, मैं टीम के हित के बारे में सोचता हूं और मुझे लगा कि अगर इससे टीम के खिलाड़ी खुश होते है तो यह मजेदार होगा। आप मेरी हताशा और मेरे गुस्से को समझ सकते हैं जब यह बताया गया था कि यह बिल्कुल भी हास्यास्पद नहीं था, यह अपमानजनक था। इशांत ने एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि सैमी काफी अच्छा इंसान और करीबी दोस्त है। सैमी के अलावा वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज क्रिस गेल भी इस बात को कह चुके है कि दुनियाभर में टी20 लीग में उन्हें नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...