back to top

सलमान खान गोलीबारी का मामला : लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

मुंबई। एक्टर सलमान खान के घर के बाहर पिछले महीने हुई गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान 34 वर्षीय हरपाल सिंह के रूप में हुई है। वह हरियाणा के फतेहाबाद का निवासी है। मुंबई अपराध शाखा की एक टीम ने सोमवार शाम को आरोपी को उसके गृहनगर से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर में बांद्रा इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में स्थित सलमान खान के आवास के बाहर 14 अप्रैल को दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोली चलाई और फिर मौके से फरार हो गए थे।

अधिकारी ने बताया कि बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था। पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास रेकी करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे।

वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती केंद्रीय कारागार में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

RELATED ARTICLES

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...

वित्तीय वर्ष 2026-2027 भाषण: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का पूरा बजट भाषण

लखनऊ,विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का अब...