back to top

सलमान खान ने ब्रिटेन का दौरा रद किया, कहा-दुःख की इस घड़ी में कुछ दिन विराम ही सही

नयी दिल्ली। अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए दुखद आतंकवादी हमले के बाद उन्होंने ब्रिटेन का अपना आगामी दौरा टाल दिया गया है। सलमान को चार और पांच मई को मैनचेस्टर और लंदन में द बॉलीवुड बिग वन कार्यक्रम के तहत माधुरी दीक्षित नेने, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, कृति सैनन, सारा अली खान, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल के साथ प्रदर्शन करना था।

इंस्टाग्राम पर एक बयान में, टाइगर 3 के अभिनेता ने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने यह निर्णय लिया है कि दुख की इस घड़ी में (ऐसे कार्यक्रमों से) कुछ समय का विराम सही है। बयान के अनुसार, कश्मीर में हाल में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर और गहरे दुख के साथ हमने कार्यक्रम के प्रमोटर से अनुरोध करने का कठिन निर्णय लिया कि वे मूल रूप से चार और पांच मई को मैनचेस्टर और लंदन में होने वाले द बॉलीवुड बिग वन शो को स्थगित कर दें।

बयान में कहा गया है, हम समझते हैं कि हमारे प्रशंसक इन प्रदर्शनों का कितना इंतजार कर रहे थे, हमें लगता है कि दुख की इस घड़ी में कुछ समय रुकना ही सही है। इससे हमारे प्रशंसकों को होने वाली किसी भी तरह की निराशा या असुविधा के लिए हम ईमानदारी से खेद जताते हैं और हमारी बात को समझने तथा समर्थन देने की दिल से सराहना करते हैं। बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम की नयी तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

सलमान उन कई फिल्मी हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। उन्होंने कहा, धरती का स्वर्ग कश्मीर नरक में बदल रहा है। निर्दाेष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है। एक भी निर्दाेष को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...

ज्ञानदान युगधर्म है जो सबको करना चाहिए : उमानन्द शर्मा

460वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज,...