back to top

एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बुधवार को अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के 65वें जन्मदिन के खास मौके पर शामिल हुए। जैसे ही भाईजान पार्टी में पहुंचे, कैमरे उनकी झलक पाने को बेताब हो गए। लेकिन इस बार कैमरों ने सलमान का एक ऐसा रूप भी कैद किया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर फैन्स भावुक हो उठे।

पार्टी में पहुंचते ही सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए। सिक्योरिटी से घिरे सलमान जब पपराज़ी के सामने आए, तो उनका चेहरा काफी गंभीर नजर आया। यह देखकर फैन्स को लगा कि शायद सलमान का मूड अच्छा नहीं है।

लेकिन कुछ ही पलों में एक मासूम फैन ने जब उन्हें पुकारा, तो सलमान का चेहरा खुशी से खिल उठा। उन्होंने तुरंत उस बच्चे की तरफ देखा, मुस्कराए और फिर उसके साथ बातचीत करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर भी खिंचवाई। यह भावुक और प्यारा लम्हा कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बर्थडे पार्टी में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें अभिनेता अर्जुन बिजलानी भी मौजूद थे। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सलमान और संगीता के साथ पोज दे रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा कि बर्थडे मुबारक हो संगीता जी… आपके जैसी प्यारी आत्मा कम ही मिलती है। सलमान भाई के साथ शाम और भी खास हो गई। ढेर सारा प्यार। इस पोस्ट को भी फैन्स का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता 90 के दशक में खूब चर्चा में रहा था। दोनों ने लगभग एक दशक तक एक-दूसरे को डेट किया। यहां तक कि दोनों की शादी की तैयारी भी हो चुकी थी।

एक पुराने इंटरव्यू में खुद संगीता ने बताया था कि हमारी शादी के कार्ड तक छप चुके थे, लेकिन आखिरी वक्त पर शादी टूट गई।इसके बाद संगीता ने साल 1996 में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी 2019 में तलाक पर खत्म हुआ।

हालांकि वक्त ने दोनों की राहें अलग कर दीं, लेकिन एक-दूसरे के लिए सम्मान और दोस्ती आज भी कायम है। सलमान और संगीता को कई बार एक-दूसरे के पारिवारिक व पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा गया है। यह दर्शाता है कि कैसे कोई रिश्ता भले ही खत्म हो जाए, लेकिन आपसी समझ और इज़्जत बनी रह सकती है।सलमान खान और उनके नन्हे फैन का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इस वीडियो को “दिल छू लेने वाला” बता रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि सलमान का दिल कितना बड़ा है, ये पल साबित करता है। स्टारडम के बावजूद वो आम इंसान की खुशी समझते हैं।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...