back to top

सलमान खान को फिर मिला धमकी भरा मेसेज, बम से उड़ाने और घर में घुसकर मारने की लिखी बात

मुंबई। मुंबई यातायात पुलिस को फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर धमकी भरा एक संदेश मिला है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर रविवार को प्राप्त संदेश में प्रेषक ने अभिनेता की कार को बम से उड़ाने और उनके घर में घुसकर उनकी पिटाई करने की धमकी दी है।

उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात एक अधिकारी ने अपने वरिष्ठों को इस धमकी भरे संदेश के बारे में सूचित किया, जिसके आधार पर यहां वर्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यातायात पुलिस हेल्पलाइन को हाल के दिनों में 59 वर्षीय अभिनेता को निशाना बनाने से संबंधी धमकी वाले कई संदेश मिले हैं। खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली थी।

बिश्नोई हत्या के प्रयास और जबरन वसूली सहित कई मामलों में अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है, जबकि उसके गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने पिछले साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। इसके कुछ सप्ताह बाद नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान की हत्या की साजिश रचे जाने का पर्दाफाश करने का दावा किया। पुलिस ने दावा किया कि खान जब मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्महाउस की यात्रा कर रहे थे तब बिश्नोई गिरोह ने उनकी हत्या की साजिश रची थी।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...