back to top

सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के CM पद की ली शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

चंडीगढ़। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को पंचकूला में आयोजित एक समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता शामिल हुए। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार और राव नरबीर सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आज का दिन चुना जाना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन वाल्मीकि जयंती है। ज्षि वाल्मीकि हिंदू महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और दलितों के बीच विशेष रूप से पूजनीय हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं।

इस अवसर पर राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी मौजूद रहे। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश : शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पार्टी के 45 और लोग भी शामिल

ढाका। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने हाल में छात्रों के व्यापक आंदोलन के दौरान मानवता के विरुद्ध कथित अपराध के लिए पूर्व प्रधानमंत्री...

Ind vs Nz Test: टीम इंडिया 46 रन पर ऑलआउट, न्यूजीलैंड की मजबूत शुरूआत

बेंगलुरू। भारत को पहली पारी में 46 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने वर्षाबाधित पहले टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक एक विकेट...

कोटा में नीट-यूजी की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र ने की आत्महत्या

कोटा। राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट यूजी) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय छात्र ने...

Latest Articles