back to top

दिल्ली में सेल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली: भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी पर रोड रेज में दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके में हमला किया गया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार की रात में करीब 10:30 बजे हुई और दो लोगों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। सेल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार चौधरी पर तब हमला किया गया जब वह अपने कार्यालय से घर जा रहे थे। बयान के अनुसार चौधरी पर लोहे की छड़ों से हमला किया गया। उनके सिर, गर्दन, पैरों में चोटें आई हैं। हमलावरों के पास चाकू आदि भी थे। उनकी कार के चालक को कोई चोट नहीं आई है।

 

पुलिस ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी थाने के दो कर्मी गश्त पर थे और रात में करीब 10:50 बजे उन्होंने हुडको प्लेस, अगस्त क्रांति रोड पर देखा कि दो-तीन लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने घायल व्यक्ति को बचाया। बाद में उनकी पहचान सेल के अध्यक्ष चौधरी के रूप में हुई। पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ लिया। जांच के दौरान पता लगा कि चौधरी की कार की एक अन्य गाड़ी से टक्कर हुई थी जिसमें चार लोग सवार थे। वाहनों की टक्कर के बाद चौधरी और उनका चालक कार से बाहर आए। इसके बाद उन पर हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि चौधरी को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इस घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 34 के तहत एक मामला हौज खास थाने में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक द्वारका का और एक उत्तम नगर का है। आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...