back to top

सैफ की हालत में सुधार, 2 -3 दिन में मिल सकती है छुट्टी, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है और दो से तीन दिन में उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है। चिकित्सकों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सैफ के मुंबई स्थित घर में एक घुसपैठिए ने चाकू से ताबडतोड़ हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। खान (54) पर बृहस्पतिवार की सुबह बांद्रा में 12वीं मंजिल स्थित उनके फ्लैट में एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिनेता पर गर्दन और रीढ़ समेत कई जगहों पर चाकू से वार किया गया, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई।

अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि अभिनेता को गहन चिकित्सा इकाई से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वह चल-फिर रहे हैं और सामान्य आहार ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खान को दो से तीन दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद है। लीलावती अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने शुक्रवार को कहा था, हम उनकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं और हमारी उम्मीदों के मुताबिक वे बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। उनकी प्रगति के अनुसार, हमने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और अगर वे सहज महसूस करते हैं, तो दो से तीन दिनों में हम उन्हें छुट्टी दे देंगे।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की और उन्हें चलने-फिरने में मदद की। डांगे ने कहा था कि खान के शरीर में तीन जख्म थे, दो हाथ पर और एक गर्दन के दाईं ओर तथा सबसे ज्यादा चोट पीठ पर लगी थी, जो रीढ़ की हड्डी में थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने पीठ से धारदार वस्तु (चाकू) निकाल दी है और रीढ़ की हड्डी की चोट को ठीक कर दिया है। पुलिस ने हमलावर का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए 30 से अधिक टीमें बनाई हैं।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...