back to top

सैफ अली खान के घर में घुसकर चाकू से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सैफ के बांद्रा स्थित आवास पर बुधवार देर रात में घटी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में घुस आया और दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ परिजन घर में मौजूद थे।

अधिकारी ने बताया कि चाकू से किए गए हमले में सैफ अली खान घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...