back to top

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बोले- अच्छी पिचें टेस्ट क्रिकेट के पुनरूद्घार के लिए अहम

मुंबई: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रविवार को कहा कि अगर टेस्ट क्रिकेट अच्छी पिचों पर खेला जाए तो यह काफी मनोरंजक हो सकता है और उनका मानना है कि लंबे प्रारूप के पुनरूद्घार के लिए 22 गज की पिच काफी अहम है। अपनी बात का समर्थन करने के लिए तेंदुलकर ने उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले हफ्ते लार्ड्स में एशेज टेस्ट के लिए बनाई गई पिच पर स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा हुई। तेंदुलकर ने कहा, टेस्ट क्रिकेट की अहमियत पिच पर निर्भर होती है। अगर आप अच्छी पिचें देते हैं तो क्रिकेट कभी भी उबाऊ नहीं हो सकता है। इससे मैच के दौरान हमेशा रोमांचक क्षण होंगे, गेंदबाजी स्पैल भी रोमांचक होंगे, अच्छी बल्लेबाजी होगी और लोग यही देखना चाहते हैं। उन्होंने यह बात मुंबई हाफ मैराथन के मौके पर कही।

 

तेंदुलकर ने आर्चर और स्मिथ के बीच प्रतिद्वंद्विता के बारे में कहा, दुर्भाग्य से स्मिथ चोटिल हो गए। यह उनके लिए बड़ा झटका था लेकिन टेस्ट क्रिकेट तब रोमांचक हो था जब जोफ्रा आर्चर उन्हें चुनौती दे रहे थे। यह अचानक ही रोमांचक हो गया था और सभी का ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर चला गया था। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों 15921 रन जुटाए हैं। उन्होंने लंबे प्रारूप में दिलचस्पी को फिर से जगाने के लिए ऐसी पिचें तैयार करने की जरूरत पर जोर दिया जो थोड़ी रोचक हों। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अगर हम रोचक पिचें तैयार करते हैं तो टेस्ट क्रिकेट को फिर से दिलचस्प हो जाएगा। लेकिन अगर पिचें सपाट हैं तो टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियों बरकरार रहेंगी।

RELATED ARTICLES

विराट कोहली के रिकॉर्ड के करीब कोई भी नहीं आ सकता, महान क्रिकेटर विश्वनाथ ने की तारीफ

नयी दिल्ली।भारत के महान क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ का मानना है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 50वां वनडे शतक जड़कर एक ऐसा कीर्तिमान बना...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...