back to top

रूस पूर्व जासूस लितविनेंको की हत्या के लिए जिम्मेदार : यूरोपीय अदालत

लंदन। यूरोपीय मानवाधिकार अदालत ने लंदन में 2006 में अलेक्जेंडर लितविनेंको की हत्या के मामले में ब्रिटिश जांच रिपोर्ट के इन निष्कर्षों का मंगलवार को समर्थन किया कि उनके कत्ल के लिए रूस जिम्मेदार था। लितविनेंको ने एक चाय पी थी, जिसमें रेडियोएक्टिव पदार्थ मिला था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
केजीबी और सोवियत संघ के विघटन के बाद बनी एफएसबी के पूर्व एजेंट लितविनेंको ने साल 2000 में रूस को छोड़ दिया था और भागकर लंदन आ गए थे। लंदन में रहने के दौरान वह रूसी खुफिया सेवा में भ्रष्टाचार और संगठित अपराध का पर्दाफाश करने लगे। उन्होंने एक नवंबर 2006 को लंदन के एक होटल में रूस के दो व्यक्तियों के साथ चाय पी थी जिसके बाद वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए तथा तीन हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उनकी मौत हो गई। उनकी चाय में रेडियोएक्टिव पोलोनियम-210 मिला पाया गया था।

 

ब्रिटिश जांच 2016 के शुरु में पूरी हुई थी, जिसमें कहा गया था कि रूसी एजेंट आंद्रेई लुगोवोई और दमित्री कोवतुन ने लितविनेंको की हत्या की और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अभियान को संभवत: मंजूरी दी थी। लितविनेंको की विधवा मरीना मामले को स्ट्रासबर्ग स्थित अदालत ले गई थीं। यूरोपीय अदालत ने मंगलवार को दिए अपने फैसले में ब्रिटिश जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों का समर्थन किया लेकिन दंडात्मक हर्जाने के मरीना के दावे को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि इस बात के प्रथम दृष्टया सबूत हैं कि लितविनेंको को जहर दिया गया है और लुगोवोई और कोवतुन रूस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि रूसी सरकार घटनाओं को लेकर कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में नाकाम रही है और ब्रिटिश जांच रिपोर्ट की पड़ताल के खिलाफ कुछ पेश नहीं कर सकी। रूस सरकार के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कहा कि फैसला बेबुनियाद है। उन्होंने कहा, हम ऐसा कोई फैसला नहीं मानेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...