back to top

ग्राम्य विकास विभाग को मिले 40 नये खण्ड विकास अधिकारी

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नयेएखण्ड विकास अधिकारियों को दी बधाई

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर पूरी तत्परता बरतते हुए शासन द्वारा 10 अपर सांख्यिकी अधिकारियों एवं 30 अपर जिला सहकारी अधिकारियों को पदोन्नति देकर खण्ड विकास अधिकारी बनाया गया है। पदोन्नति से आये इन खण्ड विकास अधिकारियों को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई दी है। उन्होंने इन खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह पूरी निष्ठा व सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और गांव-गरीब के लिए संचालित योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग में जो भी पद पदोन्नति से भरे जाने हैं, उन्हें नियमानुसार समय से पदोन्नति देने की कार्यवाही की जाए।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019के उपरान्त वर्ष 2023 में अर्थ एवं संख्या विभाग के 10 अपर सांख्यिकी अधिकारियों की तथा वर्ष 2017 के उपरान्त वर्ष 2023 में सहकारिता विभाग के 30अपर जिला सहकारी अधिकारियों की पदोन्नति खण्ड विकास अधिकारी के पद पर की गयी है।

उत्तर प्रदेश शासनए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा निदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग व आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता को पत्र भेजते हुये अपेक्षा की गयी है कि वह नव प्रोन्नत अधिकारियों का सेवा विवरण शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

गौरतलब है कि राधेश्याम, दिनेश पाल शर्मा ,आदिल फैज, कुमारी संजू सिंह, राम अवतार सिंह, हबीबुल रब, वसीम निजामी खां,परशुराम, दिलीप कुमार पासी व असलम परवेज की पदोन्नति अपर सांख्यिकी अधिकारी के पद से खंड विकास अधिकारी के पद पर की गई है। इसी तरह रमेश चंद्र, संजय कुमार मौर्य, बृजेश सिंह, शिव प्रकाश, श्यामधर, मूलचंद सिंह, सतीश प्रसाद दुबे, सुनील कुमार पांडेय, राजीव कुमार सिंह, सच्चिदानंद मिश्र, राम कृपाल, मनोज कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार पांड,सुशील कुमार सिंह, विजय कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार मिश्रा, चौतन्य कुमार पाठक,चंद्र प्रकाश पांडेय, मनोज कुमार सागर, शीतला प्रसाद, अशोक कुमार,संजय कुमार कनौजिया, जगदीश कुमार, दुर्गा प्रसाद, पवन कुमार, राम सुमिरन,अरुण कुमार,राजेंद्र कुमार, रती राम व , सूर्यकांत पांडेय की पदोन्नति अपर जिला सहकारी अधिकारी के पद से खंड विकास अधिकारी के पद पर की गई है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...