back to top

रुपया शुरूआती कारोबार में आठ पैसे कमजोर होकर 88.67 प्रति डॉलर पर

मुंबई। रुपया मंगलवार को शुरूआती कारोबार में आठ पैसे कमजोर होकर 88.67 प्रति डॉलर पर आ गया। वैश्विक व्यापार संबंधी अनिश्चितताओं से भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.67 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 88.69 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया। हालांकि बाद में संभलता हुआ 88.68 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.59 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.43 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 151.86 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,799.09 अंक पर और निफ्टी 44.50 अंक या 0.17 प्रतिशत फिसलकर 25,967.30 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 442.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...