back to top

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के बाद रुपया 17 पैसे चढ़कर 82.68 प्रति डॉलर पर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 82.68 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पूर्व भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तिम रखने का फैसला किया, जिसके बाद रुपये में मजबूती देखी गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने के बाद रुपये में तेजी आई। हालांकि, घरेलू बाजार के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने रुपये के लाभ को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.81 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.68 से 82.86 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से 17 पैसे मजबूत होकर 82.68 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरी बैठक में अपनी प्रमुख ब्याज दर रेपो को अपरिवर्तित रखा, लेकिन अगर खाद्य पदार्थों की कीमतों से मुद्रास्फीति बढ़ती है तो उसने सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत गिरकर 102.17 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत घटकर 87.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 307.63 अंक घटकर 65,688.18 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 644.11 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

कांग्रेस बोलीं – चुनाव के कारण हुई पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने तेल विपणन कंपनियों की मदद के लिए पेट्रोल और डीजल पर सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क घटाए जाने के बाद शुक्रवार...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...