back to top

एक परिवार की कहानी है ‘उजड़ा हुआ महाविद्यालय’

एसएनए के वाल्मीकि रंगशाला में किया गया मंचन
लखनऊ। आनन्द अनुभूति वेलफेयर सोसाइटी की नाट्य प्रस्तुति नाटक उजड़ा हुआ महाविद्यालय का मंचन एसएनए के वाल्मीकि रंगशाला में किया गया। नाटक का लेखन ब्रजभूषण व निर्देशन सोनी सिंह ने किया।
उजड़ा हुआ महाविद्यालय एक परिवार की कहानी है जिसमें सब कुछ सामान्य ढंग से चल रहा हैं। इस परिवार में दादा-दादी, पिता (केदारनाथ) माँ (गीता) बेटा (बंटी) बेटी (रीटा) हैं। सब हंसी-खुषी रह रहे हैं और बच्चें अपने दादा-दादी से कहानिया सुन रहे हैं- कभी इतिहास की कहानी, कभी खरगोष की कहानी तो कभी कुत्ते-बिल्लियों की कहानी, कभी किसान की कहानी। इन कहानियों की जरिये दादा-दादी अपने पोता-पोती को संस्कार दे रहे हैं। पर माँ गीता को लगता है कि इन कहानियों से हमारे बच्चें पिछड़े जा रहे हैं, जमाना कहा से कहा पहुंच गया है यह बुड्ढा-बुढिया हमारे बच्चों को क्या शिक्षा दे रहे हैं। गीता चूंकि बहुत ही महत्वाकांक्षी है और उसे यह भी रहता है कि उसका पति ऐसी कुर्सी पर बैठा है कि वो चाहे तो रूपयों की बरसात हो जाये पर उसका पति कुछ करता नहीं है।
आज केदारनाथ बहुत खुश है क्योंकि वह पहली बार घूस में पचास हजार रुपए घर लाया, रुपए देखकर गीता फूली नही समाती है बातों ही बातों में वह कहती है कि अम्मा-बाबा को पुराने मकान में रहने को भेज दो, क्योंकि वह हम लोगों की उन्नति में बाधा डाल रहे हैं, उन्हें अलग कर दो, यह बातें अम्मा-बाबा सुन लेते है और वह तुरन्त अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर पुराने घर में रहने के लिए चले जाते है।
जब परिवार का मुखिया ही नही रहेगा तो लाजमी है कि बच्चें बिगड़ जायेंगे, तो बंटी और रीटा पूरी तरह से बिगड़ गये है, लड़ाई-झगड़ा और नशा-पत्ती करने लगे है। और केदारनाथ और गीता तो बस अब पैसा कमाओं और खूब शोहरत कमाओं में लग गये हैं, बच्चे क्या कर रहे कोई मतलब नहीं, शिकायतें आती है तो दोनों एक-दूसरे पर तोहमत लगाते रहते है। केदारनाथ का दोस्त प्रोफेसर अंसारी आ कर समझाता है, पर उन लोगों पर कोई फर्क नही पड़ता है। धीरे-धीरे हालात यह हो जाते है कि कस्टम विभाग से रेड पडनी की नौबत आ जाती। और दोनों बच्चे नशे की हालत में घर आते है, रीटा ड्रग्स लेती है तो बंटी शराब पीता है। लेकिन आज जब केदारनाथ और गीता बच्चों को बिगड़े हुए पर कोसते हैं। तब बंटी नशें की हालत में अपने हालात का जिम्मेदार माता-पिता को ठहराता है। काफी बहस होने के बाद केदारनाथ और गीता को अहसास होता है कि बच्चों के बिगड़ने की जिम्मेदारी माँ-बाप की होती है। अहसास होने के बाद केदारनाथ और गीता अम्मा-बाबा को घर वापस लाते है और कहते है मुझे आज मालूम हो गया कि आप लोग जो कुत्ते-बिल्लियों की कहानी सुनाते थे वह महज एक कहानी नही होती थी, बल्कि आप उन कहानियों के जरिए बच्चों को संस्कार दे रहे थे। अब आप लोग इस उजड़े हुए महाविद्यालय को फिर से सम्भालिए और अपनी कहानियों के जरिये संस्कारी बनाइये। आप प्राचार्य की भूमिका निभाइये हम फाइनेंसर की भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...