back to top

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत बोले- स्वार्थ और वर्चस्व की चाह दुनिया में संघर्षों की जड़

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में संघर्षों की जड़ स्वार्थ एवं वर्चस्व की चाह है तथा स्थायी शांति केवल एकता, अनुशासन और धर्म के पालन से ही प्राप्त की जा सकती है।भागवत ने नागपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया 2,000 वर्षों से संघर्षों के समाधान के लिए विभिन्न विचारों के साथ प्रयोग करती रही है लेकिन उसे खास सफलता नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि धार्मिक असहिष्णुता, जबरन धर्म परिवर्तन और श्रेष्ठता एवं हीनता के विचार अब भी मौजूद हैं।आरएसएस प्रमुख ने शहर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यालय की आधारशिला रखने के बाद इस सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान सिखाता है कि ‘‘सभी जुड़े हुए हैं और एक हैं।

उन्होंने संघर्ष से सौहार्द और सहयोग की ओर बढ़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आधुनिक विज्ञान भी धीरे-धीरे इसी समझ की ओर बढ़ रहा है।आरएसएस प्रमुख ने कहा कि दुनिया में संघर्षों की जड़ स्वार्थ एवं वर्चस्व की चाह है और स्थायी शांति केवल एकता, अनुशासन और धर्म के पालन से ही हासिल की जा सकती है।भागवत ने आचरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि धर्म केवल शास्त्रों तक सीमित नहीं रह सकता बल्कि यह लोगों के व्यवहार में भी दिखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अनुशासन और नैतिक मूल्यों के पालन के लिए निरंतर अभ्यास की जरूरत होती है और इसमें अक्सर व्यक्तिगत कठिनाई भी झेलनी पड़ती हैं।भागवत ने कहा कि भारत मानवता में विश्वास करता है जबकि अन्य देश अस्तित्व के लिए संघर्ष और ताकतवर के टिके रहने के सिद्धांत को मानते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया को संघर्ष नहीं, बल्कि सौहार्द की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

नन्हे कलाकारों की बड़ी उड़ान,जयपुरिया स्कूल की प्रदर्शनी 24 से 27 मार्च तक

लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, लखनऊ में रचनात्मकता का सुंदर माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल की वार्षिक कला प्रदर्शनी “मास्करेड ऑफ आर्ट”...

राजस्थान रॉयल्स के लिए तगड़ा झटका, चोट के चलते IPL 2026 से बाहर हुए सैम कुरेन

जयपुर। इंग्लैंड के करिश्माई हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन ग्रोइन की चोट के चलते आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए...

उत्तराखंड: धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच विधायक

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हुआ, जिसमें विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप...

CM योगी बोले-अवंती बाई का अद्वितीय साहस, सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका अद्वितीय...

रुपया में भारी गिरावट, 60 पैसे टूटकर 93.49 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

मुंबई। रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 60 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.49 प्रति डॉलर पर आ गया। पश्चिम एशिया...

जम्मू-कश्मीर 14-15 अप्रैल को ‘ट्रैवल मार्ट’ की करेगा मेजबानी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग इस वर्ष अप्रैल में ‘कश्मीर ट्रैवल मार्ट’ का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करना है। मुख्यमंत्री...