back to top

कुकरैल वन क्षेत्र में नाइट सफारी पार्क की स्थापना के लिए बजट में 207 करोड़ प्रस्तावित

उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए 194 करोड़ की व्यवस्था,पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाएगी सरकार, बजट में 800 करोड़ का प्रावधान

लखनऊ, विशेष संवाददाता। सरकार ने बजट में वन-पर्यावरण क्षेत्र का भी विशेष ध्यान रखा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सरकार ने 2017 से प्रदेश में अब तक 242.13 करोड़ से अधिक पौधरोपण किया। आगामी वषार्काल-2026 में भी 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य प्रस्तावित है। वित्त मंत्री ने बताया कि योगी सरकार में किए गए कार्यों की बदौलत उत्तर प्रदेश वनावरण व वृक्षादन में वृद्धि के मामले में देश में द्वितीय स्थान पर रहा है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट में वन एवं पर्यावरण विभाग का भी जिक्र किया और बताया कि बजट में सामाजिक वानिकी योजना के लिए 800 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। उन्होंने बताया कि पौधशाला प्रबंधन योजना के लिए 220 करोड़ रुपये तथा राज्य प्रतिकारात्मक वन रोपण योजना के लिए 189 करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में प्रस्तावित है।

वित्त मंत्री ने बताया कि लखनऊ स्थित कुकरैल वन क्षेत्र में नाइट सफारी पार्क की स्थापना के लिए लगभग 207 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। वहीं रानीपुर बांध फाउंडेशन, चित्रकूट के कॉर्पस फंड के गठन के लिए 50 करोड़ रुपये की भी व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। परिसंकटमय अपशिष्ट निस्तारण सुविधा, सामूहिक जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण सुविधा एवं ई. वेस्ट रिसाइकिलिंग एंडे ट्रीटमेंट सुविधा की स्थापना कराए जाने की कार्यवाही करायी जा रही है। उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट वर्ष 2025-2026 से 2030-2031 तक क्रियान्वित होना है। यह विश्व बैंक सहायतित मल्टीसेक्टोरल योजना है। इसके लिए 194 करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में प्रस्तावित की गई है।

RELATED ARTICLES

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...

लैंबॉर्गिनी प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कानपुर की वीआईपी रोड पर हुए 'हाई-प्रोफाइल' लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में स्थानीय तंबाकू कारोबारी के. के....

नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था के लिए भी बजट में प्रावधान

साइबर सिक्योरिटी आॅपरेशन सेंटर से साइबर फ्राड पर लगेगी रोक, एसटीईएम और कौशल विकास को एआई मिशन से मिलेगी मजबूती लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार...

एमएसएमई को 3,822 करोड़ का संबल, 3.11 करोड़ रोजगार वाले क्षेत्र को और मजबूती

वस्त्रोद्योग में 5,041 करोड़ का प्रावधान, 30,000 नए रोजगार और मेगा टेक्सटाइल पार्क बनेंगे लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में सूक्ष्म...

सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों का सशक्तिकरण, रोजगार के अवसर सृजित करने को प्राथमिकता दी है।...

गोमतीनगर में ‘ब्राउन गर्ल कैफे’ सील… हुक्के की आड़ में चल रहा था लड़कियों को फंसाने का खेल, भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद

लखनऊ। लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में पुलिस ने बुधवार देर रात 'ब्राउन गर्ल कैफे' पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर...