back to top

रोजा इफ्तार संग चला इबादत का दौर, हवा में घुली रमजान की मिठास

’बाजार में खजूर,फल और सेवईं की दुकानें सजीं
लखनऊ। अल्लाह की राह में दिन भर के भूखे-प्यासे इबादतगुजारों ने शुक्र का सजदा कर, दूसरा रोजा मुकम्मल किया। मगरिब (सूरज डूबने के बाद) की नमाज के बाद रोजा खोला। तड़के सहरी का समय खत्म होने पर पहले रोजे की नियत की गई। फिर फज्र (अल सुबह) की नमाज अदा की। कुरआन-ए-पाक के पारों की तिलावत की। मस्जिदों से लेकर घर कुरआन-ए-पाक की तिलावत से रोशन रहे। खुशनुमा मौसम के साथ रमजान की अल सुबह शुरूआत हुई।

पुराने लखनऊ में रौनक:
पुराने शहर में दुकानें सज गई हैं। खजूर, फल और इफ्तार की खूब खरीदारी हो रही है। इनमें अकबरी गेट, नक्खास, अमीनाबाद, खदरा, हुसैनगंज, चारबाग, टूड़ियागंज, हुसैनाबाद, वजीरगंज, दरगाह, हुसैनाबाद, रामगंज इलाके शामिल रहे।

5 पारों की तरावीह में सबसे ज्यादा उमड़े नमाजी:
रमजान के एक दिन पहले से शुरू हुई तरावीह का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। पहला रोजा मुकम्मल करने के बाद रोजदारों ने शाम आठ बजे फिर से मस्जिदों का रुख किया, जहां तरावीह की नमाज अदा की। इस विशेष नमाज में बड़ी तादात में लोग शरीक हुए। सबसे ज्यादा नमाजी उन मस्जिद और ईदगाह में रहे जहां पांच पारों की तरावीह पढ़ाई जा रही है। तरावीह कहीं तीन पारे, दो पारे, डेढ़ पारे और सवा पारे हर रोज पढ़ाए जा रहे हैं। ऐशबाग स्थित मस्जिद दारुल उलूम फरंगी महल में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने पांच पारों की तरावीह पढ़ाई। टीले वाली मस्जिद में सवा पारे की तरावीह मौलाना फज्ले मन्नान रहमानी ने पढ़ाई। वहीं, अकबरी गेट स्थित मस्जिद एक मीनारा, मस्जिद दरगाह शाह मीना शाह, माल एवेन्यू स्थित दरगाह दादा मियां स्थित मस्जिद, मस्जिद गौसिया तकिया वाली, मस्जिद आमिना बंगला बाजार, मस्जिद दबीरुद्दौला चौपटिया, मस्जिद मोहम्मदी चौपटिया, मस्जिद तंबाकू मंडी, मस्जिद चार मीनारा, पुल गुलाम हुसैन मस्जिद, मेडिकल कॉलेज स्थित दरगाह हाजी हरमैन, अलीगंज स्थित बनारसी टोला मस्जिद, मस्जिद धनिया मेहरी, मौलवीगंज स्थित मस्जिदे, खदरा बड़ी पकरिया और मस्जिदुल फिरदौस, खदरा, मस्जिद इब्राहीमी, मस्जिद हमजा, कंघी वाली गली, मस्जिदी कश्मीरी मोहल्ला, मंसूर नगर, मस्जिद उस्मानिया, महबूबगंज, मस्जिद आईशा, महूमद नगर, मस्जिद फातमी, खुर्रमनगर चौराहा, मस्जिद इब्राहीमी, राजाबजार के अलावा अन्य इलाकों की मस्जिदों में तरावीह पढ़ाई गई।

अल्लाह की इबादत में गुजरा रमजान का दूसरा दिन:

रमजान का दूसरा रोजा अल्लाह की इबादत में गुजरा। शुक्रवार को रोजेदार खुदा की बंदगी में लगे रहे। पांच वक्त की नमाज के साथ कुरान की तिलावत की। महिलाओं ने घरों इफ्तार के इंतजाम के साथ इबादत में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। बच्चों ने भी अल्लाह का जिक्र किया और कुरान की तिलावत की। सोमवार की सुबह लोगों ने मिलकर सहरी खाई। तहज्जुद की नमाज पढ़ने के बाद फज्र की नमाज अदा की। कुरआन शरीफ की तिलावत की। तस्बीह व दुआ में अल्लाह की हम्दो सना बयान की। मस्जिदों में दरूदो सलाम पढ़ा गया। सुबह से ही लोग इबादत में मसरूफ हुए तो यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शहर की हर मस्जिद में नमाजिÞयों का तांता लगा रहा। शाम को सभी ने एक साथ दस्तरख्वान पर रोजा अफ्तार किया।

नॉनवेज के दीवानों का ठिकाना अकबरी गेट

लखनऊ। अकबरी गेट के पास सहरी और इफ्तार के वक्त सबसे ज्यादा रौनक होती है। यहां आसपास के तमाम इलाकों के लोग पहुंचते हैं। यहां पर यूं तो खाने-पीने का सारा सामान मिलता हैं। लेकिन अकबरी गेट को रमजान में खास बनाती हैं, यहां की खालिस नॉनवेज की दुकानें। तमाम ठेलों पर रखीं बिरयानी की डेग और उनसे निकलती खुशबू, किसी को भी इसको चखने से रोक नहीं पाती है। बिरयानी के बाद मुंह मीठा करने के लिए भी यहां पूरा इंतजाम रहता है। एक लंबे अरसे से पान की दुकान चला रहे अजहर बताते हैं, हमारी दुकान आम दिनों में रात को 12 बजे तक दुकान है। अब यह सुबह तक खुलेगी। रमजान में लोगों का रात भर आना-जाना लगा रहता है।

पूरे महीने बदल जाता है रूटीन

शहर के पुराने हिस्से के बाशिंदे हबीब कहते हैं कि पूरे रमजान भर हमारा रूटीन बदल जाता है। यही बदला हुआ रूटीन, बाजार पर भी दिखता है। फज्र की नमाज के बाद लोग सुबह सो जाते हैं। दिन में उठकर अपना काम करते हैं। शाम में इफ्तारी करके लोग तराबीह की नमाज के लिए निकल जाते हैं। रात 11-11:30 बजे तक नमाज खत्म करके खाली होते हैं तो सहरी की खरीदारी रात में करने के लिए बाजारों में निकलते हैं। यही वजह है कि बाजार रात भर खुलते हैं और लोग यहां आते हैं। दिन में अब इन इलाकों की दुकानें बंद ही रहेंगी क्योंकि दिन में यहां कोई खरीदार नहीं होगा। लोग रोजे से होंगे लिहाजा वे कुछ खाएंगे-पिएंगे नहीं। यही कारण है कि दुकानें बंद होंगी।

ताकि रंग में न पड़े भंग

बाजारों में रौनक है। नौजवान भी घर से देर रात निकल रहे हैं। लिहाजा इस पूरे महीने पर शहर के पुराने हिस्से में कानून-व्यवस्था भी टाइट कर दी गई है। हर नुक्कड़ चौराहे पर पुलिस मौजूद है। तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों को रोका जाता है। उन्हें समझाया जाता है कि ऐसा करना उनके लिए हानिकारक हो सकता है। उनके साथ लोग चोटिल हो सकते हैं। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक चौकियों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है तो मोबाइल वैन भी लगातार माहौल पर निगरानी किए है। किसी को दिक्कत हो तो वह सीधे तौर पर हमसे संपर्क कर सकता है, बाकी सुबह तक पुलिस की गश्त बढ़ी है। लगातार पुलिस मौके पर बनी हुई है और हर गतिविधि पर निगाह बनाए है।

बढ़ जाती है दुकानदारी

बीते 98 साल से लस्सी की दुकान लगाने वाले बाबू पहलवान कहते हैं कि आम दिनों में भी दुकान लगती है लेकिन न तो इतने लोग आते हैं और न ही पूरी रात दुकान लगती है। कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य पेय पदार्थ युवाओं को ज्यादा लुभाते हैं। हालांकि रमजान भर ऐसा नहीं होता। बिक्री बढ़ती है। पूरी रात दुकान खुली रहती है। लोग दुकान पर बराबर बने रहते हैं तो मन भी लगा रहता है। पूरे नजीराबाद में दिन सी रौनक होती है। अच्छा लगता है देखकर।

त्योहार का फर्क पड़ता है

अकबरी गेट पर कलेजी बेचने वाले इरफान कहते हैं, त्योहार का असर दिखता ही है। रमजान में दुकान के खुलने और बंद होने के वक्त इसी हिसाब से बदल गया है। लोग रात में ही खाली होते हैं इसलिए पूरी रात यहां भीड़ लगी रहती है। कुछ लोग यहां खाते हैं तो कुछ परिवार के लिए लेकर जाते हैं। माहौल काफी खुशनुमा सा रहता है। आम दिनों में जैसे-जैसे रात बढ़ती है, लोग कम होते जाते हैं। अब तो जैसे-जैसे रात बढ़ेगी लोग भी ज्यादा होते जाएंगे। पूरी रात खरीदारी और बिक्री का सिलसिला चलता रहेगा।

यही समय होता है दोस्तों से मुलाकात का

अपने मित्र के साथ अकबरी गेट पहुंचे नईम कहते हैं कि रमजान में रात का वक्त ही होता है, जब लोग बाहर निकलकर एक दूसरे से मिल पाते हैं। रात भर चहल-पहल रहती है। दिन भर रोजे से रहने और इबादत में मशगूल रहने की वजह से एक रात ही मिलती है, दोस्तों के साथ टहलकदमी करने के लिए। मैं तो अपने दोस्तों के साथ यहां आकर खूब खाता-पीता हूं और अपने घरवालों के लिए भी सामान ले जाते हूं। इसका मजा ही अलग होता है।

थकान नहीं होती

दिन भर रोजे के बाद रात भर घूमने की बात पर मोहम्मद नसीम कहते हैं, इससे कोई थकान नहीं होती। बल्कि यह तो थकान उतारने का तरीका है। दिन भर लोग व्यस्त होते हैं। रोजे के साथ अपने काम में जुटे होते हैं। ऐसे में तो रात का घूमना तो लोगों के लिए काफी थकान उतारने वाला है। इससे काफी सुकून मिलता है। बचपन में अब्बा के साथ घूमता था। आज अपने बच्चों और उनके बच्चों के साथ निकलता हूं। खरीदारी करता हूं और लोगों से मुलाकात करता हूं। सबसे मिलकर काफी अच्छा लगता है।

RELATED ARTICLES

ऋषि का सद्साहित्य मानवीय जीवन की गरिमा का बोध कराता है : उमानन्द शर्मा

458वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत जन्तु विज्ञान विभाग, लखनऊ...

सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज रोज सपनों में आया ना करो…

मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजे बाबा खाटू नरेश लखनऊ। मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार मेंं विराजे बाबा श्याम की मनमोहिनी छवि भक्तों को...

पुर्जा-पुर्जा कट मरे का काव्यात्मक मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ । मंजूश्री संस्था के द्वारा स्थानीय संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह मे पुर्जा पुर्जा कट...

ऋषि का सद्साहित्य मानवीय जीवन की गरिमा का बोध कराता है : उमानन्द शर्मा

458वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत जन्तु विज्ञान विभाग, लखनऊ...

सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज रोज सपनों में आया ना करो…

मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजे बाबा खाटू नरेश लखनऊ। मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार मेंं विराजे बाबा श्याम की मनमोहिनी छवि भक्तों को...

पुर्जा-पुर्जा कट मरे का काव्यात्मक मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ । मंजूश्री संस्था के द्वारा स्थानीय संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह मे पुर्जा पुर्जा कट...

यहियागंज गुरुद्वारे में विशेष गुरमत समागम का आयोजन

गुरु का लंगर वितरित किया गयालखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में आज शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक...

​परिणय सूत्र में बंधी बेटियों की नम आंखों से हुई विदाई

लाडली विवाह उत्सव' का भावपूर्ण समापनलखनऊ। निराला नगर स्थित अशोक सिंघल पार्क (8 नंबर चौराहा) में 'व्यापारी सेवा संघ ट्रस्ट' द्वारा आयोजित 'चतुर्थ सामूहिक...

कप्तान राधा यादव के हरफनमौला प्रदर्शन से भारत ए की टीम महिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप के फाइनल में पहुंची

बैंकॉक। कप्तान राधा यादव ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए भारत ए की टीम को शुक्रवार को यहां श्रीलंका ए पर पांच विकेट से...