नई दिल्ली। एचसीएल (HCL) ग्रुप के संस्थापक शिव नाडार की बेटी रोशनी नाडार मल्होत्रा अब तीसरी सबसे अमीर भारतीय बन गई हैं। उनसे ज्यादा संपत्ति सिर्फ मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के पास है। इसके साथ ही रोशनी देश की सबसे अमीर महिला भी बन गई हैं।शिव नाडर ने अपनी कंपनी के 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर की है। ‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स’ के मुताबिक, रोशनी अब 3.13 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।
रोशनी नाडर बनीं तीसरी सबसे अमीर भारतीय
रोशनी से पहले उनके पिता शिव नाडार भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। उनके नेतृत्व वाली HCL टेक्नोलॉजी देश की तीसरी सबसे बड़ी IT कंपनी है। इसका मार्केट कैप 4.20 लाख करोड़ रुपए है। इसमें अब आधी से ज्यादा हिस्सेदारी शिव नाडार की बेटी के पास है।रोशनी ब्रिटेन की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA भी किया है। रोशनी ने ब्रिटेन में स्काई न्यूज में बतौर प्रोड्यूसर करिअर की शुरुआत की थी।