back to top

रोज डे : गुलाब देकर कही अपने दिल की बात

लखनऊ। लवर्स पूरे साल वैलेंटाइन वीक का इंतजार करते हैं, जिसकी शुरूआत बुधवार को रोज डे से हुई। यंगस्टर्स ने खास अंदाज में इस दिन को सेलिब्रेट किया। उन्होंने गुलाब का फूल देकर अपने दिल के जज्बात एक-दूसरे से शेयर किए। वहीं, उन्होंने वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे को लेकर भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिल की बात जब लाल गुलाब के साथ बोली जाए, तो उसका असर अलग हो जाता है। रोज डे पर लोगों ने गुलाब के साथ बड़े प्यार भरे अंदाज में अपने दिल की बात अपनों तक पहुंचाई। पार्क और रेस्टोरेंट में यंगस्टर्स हाथों में लाल, पीले, पिंक आदि रंगों के गुलाब अपने स्पेशल-वन को गिफ्ट करते दिखे।गुलाब के फूलों संग अपनी बात कहने से वह खास हो जाती है। ऐसे में अपने किसी ‘खासझ् को पहली बार दिया गया गुलाब हमेशा के लिए यादगार हो जाता है। शायद तभी वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे के साथ शुरू होता है।

बढ़ गए गुलाब के दाम

रोज डे के आते ही मार्केट में लाल गुलाब की दामों में भी इजाफा हो गया है। फूलों का काम करने वाले महेश शर्मा ने बताया कि रोज डे आते ही एक गुलाब की कीमत 30 से 50 रुपए तक पहुंच गई है। वहीं, सदफ खान ने बताया कि गुलाब के फूलों के दामों में 20-30 फीसदी का उछाल आया है।

बढ़ी गिफ्ट आइटम्स की सेल

राजधानी की गिफ्ट शॉप पर हार्ट शेप ग्रीटिंग, टेडी बियर, हार्ट शेप टेडी सहित कई आइटम्स मिल रहे हैं, जिनकी कीमत 50 रुपए से लेकर हजारों में है। वहीं कपल्स को स्पेशल चेन, लाइटिंग फ्रेम, हार्ट शेप फ्लावर आदि काफी पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत साइज और डिजाइन के अनुसार है।

प्रपोज डे आज

वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग उसे प्रपोज करते हैं, जो उनकी लाइफ में सबसे खास होता है और वे उसके साथ ही जिंदगी बिताना चाहते हैं।

वैलेंटाइन डे को लेकर सजे बाजार, खूब हो रही खरीदारी


लखनऊ। वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू हो गया है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। वैलेंटाइन डे को लेकर बाजार सज चुके हैं।
वेलेंटाइन वीक के इन 7 दिन की बात करें तो पहले दिन रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और अंतिम दिन वैलेंटाइन डे इन दोनों को खास बनाने के लिए लखनऊ के कुछ खास बाजारों से आप खरीदारी कर सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं रोज डे की। अगर आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को रोज डे पर गुलाब देना चाहते हैं तो सुबह चौक के फूल मंडी मं आपको रंग-बिरंगे गुलाब बेहद सस्ते दामों पर मिल जाएंगे। आमतौर पर बाजार में गुलाब के फूल की कीमत 50 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक होती है। बात करें टेडी की तो टेडी बियर के लिए आप गोमती नगर जा सकते हैं। गोमती नगर की सड़कों पर तमाम तरह के टेडी बियर आपको नजर आ जाएंगे। बड़े से बड़ा और छोटे से छोटा टेडी बियर भी यहां सस्ते में मिल जाएगा। लखनऊ के गोमती नगर में आपको टेडी बियर 300-2000 की रेंज में मिल जाएगा। बात करें चॉकलेट की तो लड़कियों को चॉकलेट काफी पसंद होती है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या प्रेमिका को या पत्नी को चॉकलेट देना चाहते हैं तो लखनऊ शहर का अमीनाबाद मार्केट आपके लिए एकदम बेस्ट हो सकता है। अगर आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को रोमांटिक गिफ्ट देना चाहते हैं तो लखनऊ शहर के लुलु मॉल जा सकते हैं जहां पर गिफ्ट, केक, चॉकलेट और टेडी पर भारी डिस्काउंट चल रहा है। लुलु मॉल के हाइपर लोकल मार्केट में सब कुछ आपको कम कीमतों पर एक ही जगह एक ही छत के नीचे मिल जाएगा। अगर आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को कपड़े गिफ्ट करना चाहते हैं या उनकी पसंदीदा ड्रेस देना चाहते हैं वो भी कम बजट में तो गोमती नगर का पत्रकार पुरम बाजार जा सकते हैं। इन सबके अलावा आप लखनऊ शहर के ई ब्लॉक बाजार, चौक बाजार और नक्खास बाजार से भी खरीदारी कर सकते हैं, जहां पर आपको वेलेंटाइन वीक से जुड़ा हुआ सारा सामान मिल जाएगा।

RELATED ARTICLES

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

भारतीय नववर्ष के साथ हुआ चैती महोत्सव का रंगारंग आगाज

चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस पर सजा 12 दिवसीय चैती महोत्सव डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजेगा तुलसी रंगमंच ऐशबाग श्री रामलीला मैदान में होगा श्री...

‘अहम कृष्ण: अस्मि’ बना विचारों का मंच

अहं कृष्ण: अस्मि में दिखे श्रीहरि के संघर्षशील मानव जीवन की कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं मस्त रंग लखनऊ की ओर से नाटक...

किताबों पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : सातवां दिन सम्मान और काव्य समारोहों के बीच विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला यूं तो...