back to top

रोहित की लय गड़बड़ा सकती है, उसका फायदा उठाएंगे : धवन

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर वापसी करने के बाद लय हासिल करने में समय लगता है तो उनकी टीम गुरुवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग क्वालीफायर में इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

रोहित बाएं पांव की हैमस्ट्रिंग के कारण दो सप्ताह तक नहीं खेल पाए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वापसी की। धवन ने पहले क्वालीफायर की पूर्व संध्या पर कहा, रोहित बहुत अच्छा खिलाड़ी है और उसने बहुत अधिक मैच नहीं खेले हैं इसलिए मुझे उसकी लय के बारे में पता नहीं है। इसका मतलब है कि हम निश्चित तौर पर इसका फायदा उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा, मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं लेकिन विरोधी टीम में होने के कारण हम इसका फायदा उठा सकते हैं और हम उसी हिसाब से अपनी रणनीति बनाएंगे। रोहित को चोट के कारण आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है लेकिन लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम में उनके जोड़ीदार रहे धवन ने कहा कि वह आईपीएल की अपनी अच्छी फार्म को आस्ट्रेलिया में भी बरकरार रखना चाहेंगे।

आईपीएल में अब तक 14 पारियों में 525 रन बनाने वाले धवन ने कहा, एक बार जब आप अच्छा स्कोर बनाना शुरू कर देते हो तो अगली शृंखला में उस फार्म को जारी रखना चाहते हो। मुझे आस्ट्रेलिया में खेलना पसंद है। वह क्रिकेट खेलने के लिए शानदार स्थान है। पिचें बहुत अच्छी होती है और मुझे उनकी गेंदबाजी खेलने में आनंद आता है। उन्होंने कहा, यह विशेष शृंखला होगी क्योंकि भारतीय टीम लंबे समय बाद खेलेगी। मैं वहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।

धवन ने लगातार लचर प्रदर्शन कर रहे अपने सलामी जोड़ीदार पृथ्वी सॉव का पक्ष भी लिया। सॉव ने पिछले छह मैचों में 4,0, 0, 7, 10 और 9 रन बनाए। धवन ने कहा, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जबकि किसी की फार्म गड़बड़ाई है और ऐसा आखिरी बार भी नहीं होगा। उसे शांतचित बने रहने की जरूरत है। ऐसा हर किसी के साथ होता है। वह अच्छी टाइमिंग से शॉट लगा रहा है। उसे सकारात्मक बने रहने और अपनी योग्यता पर विश्वास रखने की जरूरत है।

धवन से पूछा गया कि क्या यह उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ सत्र है, उन्होंने कहा, मैंने आईपीएल में पहली बार 500 रन नहीं बनाए हैं। मैं इससे पहले भी ऐसा कर चुका हूं। हां ऐसा पहली बार हुआ जबकि मैंने दो शतक लगाए और दो बार शून्य पर आउट हुआ। यह मेरे लिए नया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...