back to top

कोहली की अनुपस्थिति में रहाणे नहीं बल्कि रोहित करें टीम की अगुआई : इरफान पठान

नई दिल्ली। अजिंक्य रहाणे आस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए भारत की संशोधित टीम में उप कप्तान बरकरार हैं लेकिन इरफान पठान को लगता है कि उनसे कहीं ज्यादा अनुभवी रोहित शर्मा को विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की अगुआई करनी चाहिए जो श्रृंखला के शुरूआती मैच में खेलने के बाद उपलब्ध नहीं होंगे। कोहली को पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश प्रदान किया गया है और पठान ने कहा कि इससे टीम पर काफी असर पड़ेगा जिसने दो सत्र पहले उनकी अगुआई में ऐतिहासिक श्रृंखला जीती थी।

पठान ने कहा, विराट कोहली के नहीं होने से टीम पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन आपको उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए। हमें क्रिकेट के बाहर की जिंदगी को स्वीकार करना करना चाहिए, परिवार बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, मैदान पर इसका निश्चित रूप से काफी बड़ा अंतर पैदा होगा और किसी के लिए उनकी जगह लेना काफी मुश्किल होगा। इतने वर्षों तक उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया है और वो भी हर तरह की परिस्थितियों में।

पठान की निजी राय है कि कोहली की अनुपस्थिति में रोहित को टीम की कप्तानी करनी चाहिए, हालांकि रहाणे को फिलहाल उप कप्तान बनाया हुआ है। रोहित ने मुंबई इंडियंस की अगुआई करते हुए टीम को कई इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलवाए हैं और साथ ही निदहास ट्राफी और एशिया कप में भारत को दो बड़ी ट्राफियां दिलाई हैं। उन्होंने कहा, रहाणे के खिलाफ कुछ नहीं है लेकिन रोहित को कप्तानी करनी चाहिए। वह बेहतरीन कप्तान है और वह साबित कर चुका है और उसके पास जरूरी अनुभव भी है।

पठान ने कहा, सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे आप आस्ट्रेलिया में खिलाना चाहते हो। मुझे याद है 2008 में वनडे श्रृंखला में वह नया था लेकिन उसने आस्ट्रेलिया की पिचों पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। चोट के बाद वह शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेकरार होगा। पठान ने कहा, विपक्षी टीम के लिए भूखे (रन बनाने के लिए) रोहित शर्मा से खतरनाक कुछ भी नहीं होगा। विदेशी सरजमीं पर खेलना हमेशा कठिन चुनौती होती है लेकिन जब रोहित फार्म में हो तो परिस्थितियां मायने नहीं रखतीं।

उन्होंने कहा, सलामी बल्लेबाज के तौर पर वह वही भूमिका निभा सकता है जो सहवाग ने 2004 श्रृंखला में निभाई थी और आपको मैच जिता सकता है। चेतेश्वर पुजारा की भूमिका तीसरे नंबर पर ज्यादा अहम हो जाती है क्योंकि वह सभी को जोडऩे में अहम होंगे। कोहली की अनुपस्थिति में रहाणे मेरे लिए चौथे नंबर पर सही होंगे। पुजारा आस्टेलिया में पिछली श्रृंखला में मैन ऑफ द सीरीज रहे थे।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...