मुंबई रणजी टीम से जुटे रोहित शर्मा, वानखेड़े स्टेडियम में बहाया पसीना

मुंबई। खराब दौर से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से पहले मंगलवार को मुंबई टीम के साथ अभ्यास किया। सैतीस वर्ष के रोहित आस्ट्रेलिया दौरे पर बेहद खराब फॉर्म में थे। उन्होंने आस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट में सिर्फ 31 रन बनाये और सिडनी में पांचवें तथा आखिरी टेस्ट के कारण खुद बाहर रहने का फैसला किया।

उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पर सुबह अभ्यास सत्र में भाग लिया। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के लिये रविवार को एक बैठक में भाग लिया था जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई के नये सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद थे। मुंबई को 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के पहले मैच में जम्मू कश्मीर से खेलना है। रोहित ने आखिरी बार मुंबई के लिये 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था।

RELATED ARTICLES

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस में नहीं खेलेंगे गजनफर, मुजीब उर रहमान को मिली जगह

मुंबई। IPL 2025 : पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रविवार को अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को अनुबंधित करने की...

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे जायसवाल पर विदर्भ के खिलाफ मुंबई प्रबल दावेदार

नागपुर। चोटिल यशस्वी जायसवाल का मुंबई की टीम से बाहर रहना लगभग तय है लेकिन इसके बावजूद गत चैंपियन टीम सोमवार से यहां शुरू...

एफपीआई ने फरवरी में अबतक भारतीय शेयरों से 21,272 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली। स्थानीय शेयर बाजार से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की निकासी का सिलसिला जारी है। अमेरिका द्वारा आयात पर शुल्क लगाए जाने के...

Latest Articles